
India's Super Rich Investment : आप भी कभी सोचते होंगे कि भला अमीर लोग ऐसा क्या करते हैं कि उनकी दौलत हमेशा बढ़ती चली जाती है? दरअसल अमीर लोग केवल बिजनेस नहीं करते, बल्कि अपना पैसा निवेश भी करते हैं। कहां निवेश करते हैं इस पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। भारतीय अल्ट्रा हाई नेटवर्थ (जिन्हें सुपर रिच कहा जा सकता है) वाले व्यक्ति अपनी निवेश करने वाली दौलत का 84 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी, रियल एस्टेट और बॉन्ड में लगाते हैं। नाइट फ्रैंक के एटिट्यूड सर्वे के अनुसार इसमें से इक्विटी में 34 प्रतिशत निवेश जाता है। जबकि 25 फीसदी या तो सीधे या फंड और आरईआईटीएस के माध्यम से कमर्शियल रियल एस्टेट में निवेश किया जाता है।
भारत की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा
34 प्रतिशत के साथ इक्विटी में 2022 में निवेश योग्य संपत्ति (इंवेस्टेबल वेल्थ) का उच्चतम हिस्सा रहा। सर्वे के अनुसार 25 प्रतिशत का एक अहम हिस्सा कमर्शियल प्रॉपर्टीज (ओनरशिप के माध्यम से डायरेक्टली या फंड के माध्यम से) में आवंटित किया गया था। काफी अधिक निवेश के साथ एक निवेश कैटेगरी के रूप में कमर्शियल एसेट का उभरना भारत की ग्रोथ स्टोरी के प्रति निवेशकों के बीच बेहतर विश्वास का संकेत है। आप भी अमीरों के चुने हुए निवेश ऑप्शनों को चुनकर पैसा कमा सकते हैं और मालामाल बन सकते हैं।
बॉन्ड में भी निवेश ठीक-ठाक
वैश्विक और एशिया प्रशांत क्षेत्र के उत्तरदाताओं ने ओनरशिप, फंड्स और आरईआईटी के माध्यम से कमर्शियल रियल एस्टेट में 33 प्रतिशत और 35 प्रतिशत का निवेश किया हुआ है। अनिश्चित माहौल में स्थिरता की तलाश में सुपर रिच लोगों ने इंवेस्टेबल संपत्ति का 16 प्रतिशत बॉन्ड में निवेश किया हुआ है।
वैश्विक स्तर से ज्यादा संपत्तियां
नाइट फ्रैंक के एटिट्यूड सर्वे के अनुसार औसत भारतीय सुपर रिच के पास 5.1 आवासीय संपत्तियां हैं। जबकि वैश्विक स्तर ये औसत 4.2 यूनिट है। भारतीय अमीरों ने कुल संपत्ति आवंटन का लगभग 37 प्रतिशत प्राथमिक और माध्यमिक घरों में किया है, जिसमें से हाउसिंग प्रॉपर्टी के लिए 15 प्रतिशत आवंटन भारत के बाहर किया गया है।
इन देशों में घर खरीद रहे भारतीय
भारत के अमीरों का प्रॉपर्टी की तरफ बहुत अधिक रुझान है। जैसा कि आंकड़ों से पता चलता है कि प्रत्येक के पास औसतन पाँच घर हैं। यह हाउसिंग प्रॉपर्टीज के लिए भारतीय अमीरों की अटूट अपील को दर्शाता है। सर्वे में कहा गया है कि 14 प्रतिशत अमीरों ने 2022 में एक घर खरीदा और लगभग 10 प्रतिशत के 2023 में एक नया घर खरीदने की उम्मीद है। विदेशों में देखें तो भारतीय अमीरों के लिए यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका घर खरीदने के लिए सबसे पसंदीदा स्थान हैं। वहीं भारत और कनाडा भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
यूके है पहली पसंद
भारत के बाहर प्रॉपर्टी खरीदने वाले अधिकतर भारतीयों के लिए यूके पहली पंसद रही, जहां के लिए 47 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने रुचि दिखाई। दिलचस्प बात यह है कि दूसरा स्थान संयुक्त अरब अमीरात (41 प्रतिशत) ने लिया, जो भारतीयों के निवेश के लिए एक मुख्य जगह बन गयी है। सर्वे में पाया गया कि लिस्ट में अमेरिका (29 फीसदी) और कनाडा (18 फीसदी) तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
