नई दिल्ली, सितंबर 27। अगर आप प्राइवेट सेक्टर के कंपनी के कर्मचारी हैं, तो यह खबर आपको एक खुशखबरी जैसी लगेगी। प्राइवेट कंपनियां जल्द ही अपने यहां जॉब करने वालों के वेतन में दस प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा करने वाली हैं। एओएन पीएलसी नाम की एक मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विस एजेंसी ने यह दावा किया है। अगर आप जल्द ही सैलरी के कारण नौकरी बदलाने की सोच रह हैं तो आपकों अपने फैसले पर एक बार विचार जरूर करना चाहिए।
बढ़ सकता है वेतन
एओएन पीएलसी ने एक सर्वे किया है। कंपनी ने अपनी ताजा सर्वे रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत की कई कंपनियां कारोबार में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। मजबूत प्रदर्शन के साथ-साथ कंपनियां कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा कर सकती है। ब्रिटिश-अमेरिकन मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विस एओएन पीएलसी ने रिपोर्ट में दावा किया है कि अलग-अलग सेक्टर की ढ़ेर सारी भारतीय कंपनियां अपने कारोबार में मजबूत कर रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनियां ग्रोथ के साथ वित्त वर्ष-23 कर्मचारियों के वेतन में 10.4 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है। कंपनी ने पिछले सर्वे में वित्त वर्ष-22 के लिए 9 प्रतिशत वेतन वृद्धि का अनुमान लगाया था।
1300 कंपनियों का है सर्वे
एओएन पीएलसी ने किए गए इस ताजा सर्वे में देश में अलग-अलग सेक्टर्स की 1,300 कंपनियों को शामिल किया था। एजेंसी ने रिपोर्ट में बताया है कि 2022 की पहली छमाही में नौकरी छोड़ने के रेट सबसे अधिक था। इस दौरान यह दर 20.3 प्रतिशत के सबसे ऊंचे स्तर पर रहा। नौकरी छोड़ने की दर ज्यादा होने के कारण कंपनियों पर वेतन बढ़ाने का दबाव बन गया है। रिपोर्ट ने बताया है कि अभी नौकरी छोड़ने का सिलसिला जारी रख सकता है।
मंदी के बावजूद बढे़गा वेतन
भारत में एओन के ह्यूमन कैपिटल सॉल्यूशंस के पार्टनर रूपंक चौधरी ने सैलरी ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव रेस्पांस दिया है। उनके अनुसार वैश्विक बाजार में मंदी की आशंका और भारतीय मार्केट में जारी अस्थिर मुद्रास्फीति के बावजूद भी इस वित्त वर्ष में सैलरी इंक्रीमेंट का रेट डबल डिजिट में रहेगा। सर्वे की यर रिपोर्ट भारतीय कर्मचारियों के लिए खुखी की बात है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
