Anya Polytech IPO GMP: कंपनियां धड़ाधड़ आईपीओ लॉन्च कर रही हैं. इस कड़ी में आज गुरुवार को एक और नाम जुड़ गया है. आन्या पॉलीटेक (Anya Polytech IPO ) का आईपीओ आज 26 दिसंबर को रिटेल निवेशकं के लिए खुल गया. इसमें निवेशक 30 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं. बता दें कि यह आईपीओ 44.80 करोड़ रुपए का बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसमें 32 लाख शेयरों का नया इश्यू शामिल है. कंपनी के प्रमोटरों में यशपाल सिंह यादव और आन्या एग्रो एंड फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं.
ग्रे मार्केट दे रहा पॉजिटिव संकेत
आन्या पॉलीटेक के आईपीओ (Anya Polytech IPO ) के लिए प्राइस बैंड 13 से 14 रुपए प्रति शेयर तय की गई है. ग्रे मार्केट में पॉजिटिव संकेत मिल रहा है. यह अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 3 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा, जोकि 17 रुपए के भाव पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा. यानी आईपीओ आज 26 दिसंबर को 21.43 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है. निवेशकों को कम से कम 1,000 शेयरों के लॉट साइज के लिए आवेदन करना होगा, रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम 1.4 लाख रुपए का निवेश आवश्यक है. एसएमई सेगमेंट का ये आईपीओ 2 जनवरी को NSE SME पर लिस्ट हो सकता है.
फंड का इस्तेमाल कहां करेगी कंपनी?
इस आईपीओ से जुटाई गई धनराशि को आन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में कैपेक्स और वर्कंग कैपिटल की जरूरतों के लिए किया जाएगा. इसके अलावा कंपनी की योजना नए प्रोजक्ट्स शुरू करने और अपनी सब्सिडिटी कंपनी यारा ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने की है. एक अन्य सब्सिडियरी कंपनी अरावली फॉस्फेट लिमिटेड को भी अपनी वर्किंग कैपिटल और कैपेक्स की जरूरतों के लिए इन फंडों से फायदा मिलेगा.

आईपीओ के लिए मैनेजर्स
बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त हुआ है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है. स्प्रेडएक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड को अन्या पॉलीटेक के आईपीओ के लिए मार्केट मेकर के रूप में नामित किया गया है.
आन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स का कारोबार
आन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, फर्टिलाइजर सेक्टर और बैग मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में काम करता है. साथ ही पर्यावरण से जुड़े सॉल्युशंस को मुहैया करती है. कंपनी जिंक सल्फेट फर्टिलाइजर्स के साथ-साथ हाई डेंसीटी वाले पॉलीइथिलीन (एचडीपीई) और पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी) बैग बनाती है. जनवरी 2013 में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करने के बाद से इसने 750 लाख बैग से ज्यादा की सालाना कैपिसिटी हासिल कर ली है.
मौजूदा समय में पूरी क्षमता से काम कर रही आन्या पॉलीटेक अपने बैग मैन्युफैक्चरिंग और जिंक सल्फेट डिवीजन्स से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार करती है. साथ ही कंपनी जिंक सल्फेट मोनोहाइड्रेट की सप्लाई करती है जिसका इस्तेमाल पशु चिकित्सा और पोल्ट्री फॉर्मूलेशन में बड़े पैमाने पर किया जाता है.
आन्या पॉलीटेक का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
31 मार्च 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच आन्या पॉलीटेक की आय में 8% की ग्रोथ हुई, जबकि PAT में 75% की उछाल देखने को मिली. FY24 के लिए कंपनी का आय 9.97 करोड़ रुपए के PAT के साथ 125.05 करोड़ रुपए था. 30 जून को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में रेवेन्य 4.53 करोड़ रुपए के PAT के साथ 40.73 करोड़ रुपए तक पहुंच गया.
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications