
Amit Jain & Anurag Jain : अकसर लोग कहते हैं कि जॉब करते हुए आप अमीर नहीं बन सकते। शायद ये सही भी है। यदि आप जॉब करते हैं तो मोटा पैसा बनाने के लिए आपको कोई और रास्ता जरूर अपनाना होगा। जैसे कि या तो आप लंबे समय के लिए निवेश करें या साइड बिजनेस जैसा कुछ करें। बहुत से लोग तो जॉब छोड़ कर अपना बिजनेस शुरू कर देते हैं। इनमें कुछ बहुत तरक्की करते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही दो भाइयों की सक्सेस स्टोरी बताएंगे, जो नौकरी छोड़कर बिजनेस करने लगे और समय के साथ हजारों करोड़ रु के मालिक बन गये।
अपनी लगन से बने अरबपति
बिजनेस में लगन और मेहनत की जरूरत होती है। इनके बिना बिजनेस में कामयाब नहीं हुआ जा सकता। पर यदि कोई अच्छे आइडिया के साथ बिजनेस में लगन और मेहनत के साथ जुट जाए तो कामयाबी हासिल की जा सकती है। जैसे कि अनुराग जैन और अमित जैन नामक दो भाइयों ने कामयाबी हासिल की है। ये दोनों भाई आज 8000 करोड़ रु के मालिक बन गये हैं।
कारदेखो नाम से शुरू किया स्टार्टअप
दोनों भाई आईआईटी दिल्ली से ग्रैजुएट हैं। आईआईटी के बाद वे अलग-अलग कंपनियों में जॉब करने लगे। मगर कुछ समय बाद उन्होंने अपना स्टार्टअप शुरू किया। आप भी इस स्टार्टअप को जानते होगे। ये है कार देखो डॉट कॉम। आज ये कंपनी बहुत बड़ी बन चुकी है। बिजनेस शुरू करने के लिए दोनों भाइयों के पास पैसा नहीं था। पर वे मेहनत से पीछे नहीं हटे।
ऐसे जुटाया पैसा
अमित जैन और अनुराग जैन कड़ी मेहनत के बाद अपनी कंपनी को ब्रांड बनाने में कामयाब हो गये। इसके लिए उनके मार्केटिंग की। मार्केटिंग के लिए उन्होंने इन्वेस्ट हासिल किया। अमित जैन ट्रीलॉजी कंपनी में 7 साल और अनुराग 5 साल साबरे होलिडेज में काम कर चुके हैं। उनके पिता की अचानक तबियत खराब हो गयी थी। इस वजह से दोनों को अपने घर जयपुर लौटना पड़ा। इसके बाद ही उन्होंने बिजनेस का सोचा।
क्या था आइडिया
बिजनेस के लिए आइडिया की जरूरत होती है और इन भाइयों ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया, जिस पर कार खरीदना असान हो। उन्होंने करीब 15 साल पहले 2008 में कार देखो की शुरुआत की। ये एक ऐसी वेबसाइट है, जहां पर आप एक साथ चार कारों की तुलना कर पाएंगे। इस कमाल की वेबसाइट पर आप कार की तस्वीरों के साथ-साथ कार की वीडियो भी देख सकते हैं। साथ ही 360 डीग्री पर अलग-अलग कोनों से कार को देखा जा सकता है। इस तरह आपको कार की हर तरह से जानकारी मिल जाएगी।

बढ़ता गया कारोबार
कारदेखो की शुरुआत जयपुर में की गयी और समय के साथ इसका विस्तार होता गया। अब मासिक आधार पर कंपनी की वेबसाइट करीब 3.5 करोड़ लोग देखते हैं। वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार कारदेखो भारत की प्रमुख कार सर्च वेंचर है जो यूजर्स को उनके लिए सही कार खरीदने में मदद करती है। इसकी वेबसाइट और ऐप में रिच ऑटोमोटिव कंटेंट जैसे एक्सपर्ट रिव्यू, डिटेल्ड स्पेक्स और कीमतों की तुलना के साथ-साथ भारत में उपलब्ध सभी कार ब्रांडों और मॉडलों के वीडियो और फोटो मिलते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
