नई दिल्ली। भारत सरकार चीन के प्रति लगातर कठोर रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में सरकार ने चीनी आयात पर नकेल कसने के लिए फिर सख्ती दिखाई है। चीन से आयात होने वाले कुछ मेजरिंग टेप और पार्ट्स एवं कम्पोनेंट पर 5 साल के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा दी गई है। इसके बाद अब देश में सस्ते चीनी माल की भरमार पर अंकुश लगेगा। ध्यान रहे कि हाल में भारत-चीन नियंत्रण रेखा पर आजकल चीन के चलते तनाव का माहौल है। इसके बाद से ही चीन के सामान के बहिष्कार का अभियान चल रहा है। भारत सरकार कई तरह से चीनी आयात पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है।

ड्यूटी लगाने की हुई सिफारिश
पीटीआई की एक खबर के मुताबिक, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमिडीज (डीजीटीआर) की जांच शाखा ने चीन आयात पर टैक्स जारी रखने की सिफारिश की थी। इसके बाद चीन से आयात होने वाले स्टील और फाइबर ग्लास मेजरिंग टेप पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई गई है। यह ड्यूटी पहली बार 9 जुलाई 2015 को 5 साल के लिए लगाई गई थी, जिसे अगले 5 साल के लिए फिर से बढ़ा दिया गया है।
चीन पर है डंपिंग का आरोप
डीजीटीआर ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि चीन इन सामान की लगातार भारतीय बाजार में डंपिंग कर रहा है। डंपिंग के कारण कीमतें काफी कम हो जाती हैं। अगर इन पर ड्यूटी नहीं लगाई गई तो इनसे भारतीय बाजार पाट जाएगा। चीन के इन सस्ते माल से भारतीय मैन्युफैक्चरर्स को बचाने के लिए एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने का फैसला किया गया है। राजस्व विभाग ने भी एक नोटिफिकेशन में कहा कि, 'चीन से आयात होने वाले स्टील और फाइबर ग्लास मेजरिंग टेप और उनके पार्ट एवं कम्पोनेंट पर पांच साल के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई जाएगी। सरकार चाहे तो इसे पहले भी हटा सकती है।' कुछ कंपनियों पर 1.83 डॉलर प्रति किलो की एंटी डंपिंग ड्यूटी और कुछ पर 2.56 डॉलर प्रति किलो की एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई गई है।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित



Click it and Unblock the Notifications