नयी दिल्ली। एंट ग्रुप की 37 अरब डॉलर की लिस्टिंग को शंघाई और हांगकांग दोनों में निलंबित कर दिया है। ये दुनिया का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट आईपीओ होता, जो फिलहाल टल गया है। एंट ग्रुप का ये आईपीओ दो दिन बाद आने वाला था। बता दें कि एंट ग्रुप चीन के दिग्गज कारोबारी जैक मा के अलीबाबा समूह का हिस्सा है। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज ने पहली घोषणा की कि उसने एंट के आईपीओ को अपने स्टार मार्केट पर निलंबित कर दिया है, जिससे एंट ग्रुप को हांगकांग में भी अपनी लिस्टिंग रोकनी पड़ी। एंट ने कहा है कि शंघाई ने इसके संस्थापक जैक मा और शीर्ष अधिकारियों के साथ रेगुलेटर्स ने एक साक्षात्कार किया, जिसके बाद इसकी लिस्टिंग को निलंबित कर दिया गया था। शंघाई ने एंट की चीनी फाइनेंशियल रेगुलेटर्स के साथ बैठक को एक "प्रमुख घटना" बताया।

क्या है पूरा मामला
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों के हवाले से बताया गया कि रेगुलेटर्स ने जैक मा, एंट के कार्यकारी अध्यक्ष एरिक जिंग और मुख्य कार्यकारी साइमन हू को सोमवार को एक बैठक में बुलाया था। बैठक में कंपनी के ऑनलाइन लेंडिंग बिजनेस पर जांच की बात कही गई। बता दें कि ये बैठक ऐसे समय हुई है जब चीनी अधिकारियों ने ऑनलाइन माइक्रो-लेंडिंग के लिए नए मसौदा नियमों को पब्लिश किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना और अन्य कुछ विभागों की तरफ से जैक मा और एंट समूह इन बाकी अधिकारियों को बुलाया गया था।
अलीबाबा ग्रुप के शेयर गिरे
एंट ग्रुप के आईपी रुकने की खबर से शंघाई स्टॉक एक्सचेंज का शेयर प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 8.6 फीसदी गिर गया। एंट के ए शेयर आईपीओ सस्पेंड होने का अलीबाबा ग्रुप के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा। एंट ग्रुप एक फिनटेक कंपनी है, जिसका टार्गेट अपनी को 250 अरब डॉलर तक ले जाना है। भारत में किसी भी कंपनी की इतनी वैल्यू नहीं है। रिलायंस की वैल्यू भी 150 अरब डॉलर के आस-पास है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
