नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी रिलायंस रिटेल में अबू धाबी की मुबाडला इंवेस्टमेंट कंपनी ने 1.40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। इस हिस्से के लिए मुबाडला इंवेस्टमेंट रिलायंस रिटेल में 6,247.5 करोड़ रु का निवेश करेगी। आपकी जानकारी के लिए बड़ा दें कि रिलायंस रिटेल में चौथा निवेश होने जा रहा है। इस सौदे के आधार पर रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.285 लाख करोड़ रु आंकी गयी है। इसी साल जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.2 अरब डॉलर के निवेश के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडिरी में मुबाडाला द्वारा किया जाने वाला यह दूसरा बड़ा निवेश है।

रिलायंस रिटेल के लिए अब तक हुई डील
रिलायंस रिटेल को पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है। रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए मुबाडाला से पहले सिल्वर लेक, अमेरिकी फर्म केकेआर औ प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक भी रिलायंस रिटेल डील कर चुकी हैं। इनमें जनरल अटलांटिक ने 0.84 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 3,675 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया। गौरतलब है कि सिल्वर लेक ने कल ही रिलायंस रिटेल में 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने का ऐलान भी किया था।
रिलायंस रिटेल का नेटवर्क
रिलायंस रिटेल के देश भर में 12 हजार से ज्यादा स्टोर हैं। इसके स्टोरों में लगभग साल में करीब 64 करोड़ ग्राहक पहुंचते आते हैं। रिलायंस रिटेल का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी रिटेल, वैश्विक और घरेलू कंपनियों, छोटे उद्योगों, खुदरा व्यापारियों और किसानों का एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार करने का उद्देश्य रखती है जिससे ग्राहकों को सस्ते दाम पर सर्विस दी जा सके। साथ ही लाखों रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ संबंध मजबूत
रिलायंस रिटेल पर डील के मौके पर मुबाडला इन्वेस्टमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप के सीईओ खलदून अल मुबारक ने कहा है कि हम रिलायंस रिटेल में अपने निवेश के जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम कंपनी के लगातार डेवलपमेंट का सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
