सोने की कीमत में मंगलवार को आई गिरावट के बाद आज सोने के दाम में फिर बढ़त दिखाई दी है। बुधवार सुबह 10 ग्राम 24 कैरेट सोना महंगा हो गया है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में मंगलवार को आई गिरावट के बाद आज सोने के दाम में फिर बढ़त दिखाई दी है। बुधवार सुबह 10 ग्राम 24 कैरेट सोना महंगा हो गया है। अब 10 ग्राम हॉलमार्क गोल्ड के लिए 47356 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट हुई थी। सोना करीब 48000 रुपये से 46966 रुपये पर आ गया था। वहीं चांदी की कीमत एक बार फिर गरम हो गए हैं। बता दें कि सुबह के कारोबार में चांदी 1515 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है।

सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव
पिछले 10 कारोबारी दिवस में सोना 45743 रुपये प्रति 10 ग्राम से छलांग लगाकर 48000 के करीब पहुंचा और एक ही दिन एक हजार से ज्यादा का नुकसान झेलकर 46966 पर आ गया। पांच मई 2020 को 24 कैरेट सोने का मूल्य 45743 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद 8 मई को 46221 पर पहुंच गया, लेकिन इसने रफ्तार पकड़ी 14 मई से। इस दिन यह 46246 पर पहुंचा, इसके अगले दिन यह नया इतिहास रचते हुए 46791 और 18 मई को ऑलटाइम 47948 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च शिखर पर बैठ गया, लेकिन अगले दिन ही इस शिखर से सोना बुरी तरह लुढ़क कर 46966 रुपये पर आ गया। बता दें कि आज यानी बुधवार 20 मई को एक बार फिर 527 रुपये की छलांग लगाकर सोना 47365 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
जानिए क्यों सोना वायदा में तेजी
मांग में मजबूती के कारण बुधवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 220 रुपये बढ़कर 47,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून के लिए सोने का अनुबंध 220 रुपये या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 47,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस रेट पर आज 11,420 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं अगस्त डिलीवरी के लिए सोना वायदा 197 रुपये या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10071 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.42 प्रतिशत बढ़कर 1,753 डॉलर प्रति औंस हो गया।
याद दिला दें कि पहली बार सोना 9 अप्रैल को 45201 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गया। चार दिन बाद यह रिकॉर्ड टूट गया और 13 अप्रैल को सोना पहुंच गया 46034 रुपये प्रति दस ग्राम पर। सोने ने इस दिन ऑल टाइम नया कीर्तिमान स्थापित किया, लेकिन 15 अप्रैल को यह भी ध्वस्त हो गया। सोना 46534 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक और नए शिखर पर पहुंच गया। यह भी रिकॉर्ड अगले ही दिन 16 अप्रैल को टूट गया और 10 ग्राम गोल्ड की कीमत हो गई 46928 रुपये। इसके बाद 15 मई को सोना 47067 रुपये पर पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह कीर्तिमान भी 18 मई को टूट गया। सोना 47861 रुपये पर पहुंच गया।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
