नई दिल्ली, अक्टूबर 13। कुछ ऐसे लोग होते हैं जो पालतू जानवरों से प्यार करते हैं। मगर वहीं एलोन मस्क, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल, हैं जो इन्हें क्रिप्टो कॉइंस में बदल देते हैं। उनके इस आइडिया से बहुत सारे निवेशक अमीर बनते हैं। इसी कड़ी में एक लेटेस्ट क्रिप्टोकरेंसी ने धमाल मचा दिया है। ये है फ्लोकी इनु है, जो एलोन मस्क के नए पालतू फ्लोकी के नाम पर एक कॉइन है। अगर आपने दो महीने पहले इस मीम कॉइन में निवेश किया होता, तो आप अब तक मालामाल हो चुके होते। फ्लोकी इनु ने 1,000 रुपये के निवेश को पिछले दो महीनों में 34 लाख रुपये बना दिया है।
एलोन मस्क के ट्वीट
लगभग सभी जानते हैं कि मस्क इस साल की शुरुआत में डॉगकोइन के सबसे बड़े प्रमोटरों में से एक थे। उनके ट्वीट्स और लगातार बयानों ने इस क्रिप्टोकरेंसी को रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा दिया। हालांकि, जून में, टेस्ला प्रमुख ने यह भी घोषणा की थी कि उन्हें जल्द ही एक पालतू शीबा इनु कुत्ता (डॉगकोइन का चेहरा) मिलेगा, और बाद में घोषणा की कि इसे 'फ्लोकी' नाम दिया जाएगा।
शेयर की तस्वीर
मस्क ने इस साल सितंबर में फ्लोकी की एक तस्वीर साझा की, और इससे तुरंत डॉगकोइन में भारी तेजी दर्ज की गयी। बेबी डोग और शीबा इनु जैसे सभी लिंक्ड या इंस्पायर्ड कॉइनों को भी इससे फायदा हुआ। हालांकि सबसे बड़ा फायदा फ्लोकी इनु को हुआ, जो अपने निवेशकों को भारी रिटर्न दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि कॉइन कुछ महीने पहले तक मौजूद नहीं था।
1500 फीसदी रिटर्न
फ्लोकी इनु कॉइन अपनी शुरुआत के पहले तीन महीनों के भीतर लगभग 1,500 प्रतिशत चढ़ गया। 8 अगस्त को इस कॉइन का 0.00000002 डॉलर था और 8 अक्टूबर को यह 0.00006805 डॉलर तक पहुंच गया। इन दो महीनों के बीच, इसने 3,40,150 प्रतिशत का अविश्वसनीय रिटर्न दिया। आसान शब्दों में कहें तो अगर आपने अगस्त में इस सिक्के में 1,000 रुपये का निवेश किया होता तो अब तक आप 34 लाख रुपये कमा चुके होते।
कितनी है मार्केट कैप
रविवार तक फ्लोकी इनु की मार्केट कैप करीब 70 करोड़ डॉलर (5,250 करोड़ रुपये) था, जो कई लिस्टेड कंपनियों से ज्यादा है। इस सिक्के की आधिकारिक वेबसाइट बताती है कि फ्लोकी इनू की शुरुआत प्रशंसकों और शिबा इनु समुदाय के सदस्यों द्वारा की गई थी और यह डॉग फादर एलोन मस्क के शीबा इनु से प्रेरित है।
निवेश करने पर रिस्क
ये कॉइन एक रोमांचक निवेश की तरह लग सकता है, मगर आपको पता होना चाहिए कि यह तब तक अस्थिर रहेगा जब तक उतार-चढ़ाव बाहरी फैक्टर पर निर्भर न हो। यदि आप फ्लोकी इनु में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको क्रिप्टो एक्सपर्ट्स से बात करनी चाहिए और परामर्श के बाद ही पैसा लगाना चाहिए। फ्लोकी इनु एकमात्र क्रिप्टो प्रोजेक्ट भी है जो आधिकारिक तौर पर एलोन के भाई किम्बल मस्क के 'मिलियन गार्डन मूवमेंट' के साथ पार्टनरशिप में है ताकि समुदाय को स्वस्थ भोजन चुनने, विकसित करने और तैयार करने के लिए काम किया जा सके। पिछले हफ्ते, फ्लोकी इनु ने इस मूवमेंट के लिए दान अभियान में केवल 35 मिनट में 1.4 मिलियन डॉलर जुटाए। 18 सितंबर, 2021 को फ्लोकी इनु ने अपने 10,000 फ़्लोकिटार पब्लिक के लिए जारी किए।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications