नई दिल्ली, सितंबर 26। देश की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी रिटेल क्षेत्र में बिजनेस बढ़ाने की ओर एक और कदम बढ़ाया है। रिलायंस का रिटेल बिजनेस बढ़ाने के लिए उन्होंने केरल की इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रोसरी रिटेल चेन बिस्मी को खरीदने की तैयारी कर ली है। रिलायंस इंडस्ट्रिज इस डिल को पूरा करने के बेहद करीब है।
दीवाली तक पूरी हो सकती है प्रक्रिया
भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने दो बड़े सौदे किए हैं और अब वह एक और कंपनी को अपने विस्तार के पोर्टफोलियो में जोड़ने वाले हैं। बिस्मी के केरल में 30 बड़े फॉर्मेट स्टोर संचालित होते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस सौदे पर मुहर दिवाली तक लग सकती है। इस अधिग्रहण के बाद रिलायंस रिटेल क्षेत्र में और बिजनेस फैला सकता है।
जानें कितने का है सौदा
चलिए आपकों डिल कितने में तय हुई है इसके विषय में बताते हैं। मुकेश अंबानी ने केरल के जिस कंपनी के साथ डील किया है। उसका नाम विस्मी है। इस कंपनी के मालिक केरल के उद्योगपति वीए अजमल है। अभी फिलहाल अजमल बिस्मी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में इस कंपनी की बागडोर संभाले हुए हैं।
रिलायंस का रिटेल बिजनेस बढ़ाने के लिए उन्होंने केरल की इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रोसरी रिटेल चेन बिस्मी को खरीदने की तैयारी कर ली है। रिलायंस इंडस्ट्रिज इस डिल को पूरा करने के बेहद करीब है।
800 रुपए का है राज्स्व
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिस्मी का राजस्व लगभग 800 करोड़ रुपये का है। विस्मी अंबानी से 600 करोड़ रुपए वैल्यूएशन की मांग कर रही है। हालांकि डिल को लेकर बात चित चल रही है। दोनों कंपनियों के बीच डील जल्दी ही फाइनल हो सकती है। अभी कंपनियों ने इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications