नयी दिल्ली। महंगाई कई मोर्चों पर पहले से ही परेशान कर रही है कि अब आम जनता के लिए एक और बुरी खबर आई है। महंगी गैस, पेट्रोल और डीजल के बाद अब रेल का किराया बढ़ने वाला है। रेलवे ने छोटी दूरी की यात्री ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया है। रेलवे ने ये फैसला इसलिए लिया ताकि लोगों को ट्रेन में सफर करने से हतोत्साहित किया जा सके। असल में रेलवे चाहता है ऐसी ट्रेनों में अधिक लोग सफर न करें। रेलवे के फैसले से उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो 30-40 किमी तक का सफर करते हैं। आगे जानिए कितना किराया बढ़ाया गया है।
किराए में होगी मामूली बढ़ोतरी
बता दें कि रेलवे ने किराए में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं की है। रेल मंत्रालय के अनुसार रैसेंजर और अन्य छोटी दूरी की ट्रेनों के लिए किराए में बढ़ोतरी इसलिए की जा रही है ताकि लोग ऐसे सफर करने से बचें, जो जरूरी नहीं हैं। ये किराया समान दूरी के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की अनारक्षित कीमत पर तय किया जाता है। मालूम हो कि रेलवे द्वारा किराया बढ़ाए जाने का असर केवल 3 फीसदी ट्रेनों पर पड़ेगा।
कोरोना महामारी को काबू रखना
किराये में बढ़ोतरी के जरिए लोग छोटी यात्रा ट्रेन के जरिए करने से बचेंगे। लोग कम इकट्ठे होंगे, जिससे कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सकेगा। यही रेलवे का प्लान है। भारतीय रेलवे को कोरोनायरस को फैलने से रोकने के के उपाय के रूप में 22 मार्च 2020 को लागू किए गए लॉकडाउन के कारण नियमित ट्रेनें चलाने से रोकना पड़ा था।
पहले से अधिक चल रही ट्रेनें
लॉकडाउन खुलने के बाद से रेलवे ने चलने वाली ट्रेनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की है। भारतीय रेलवे क्रमबद्ध तरीके से यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। मंत्रालय ने कहा कोविड से पहले जितनी चलने वाली यात्री ट्रेनों की नियमित सेवाओं की बहाली के लिए कई चीजों पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही ऑपरेशनल परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
कितनी ट्रेनें चल रही हैं
भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन से पहले की तुलना में लगभग 65 फीसदी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ साथ 90 फीसदी से अधिक उपनगरीय ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। कुल 1250 मेल और एक्सप्रेस, 5350 उपनगरीय सर्विसेज और 326 से अधिक यात्री ट्रेनें वर्तमान में दैनिक आधार पर चल रही हैं।
राज्य कर रहे स्क्रीनिंग
कुछ राज्यों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इसलिए कुछ राज्य अन्य राज्यों से आने वालों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। इससे लोग सफर करने से बचते हैं। रेल मंत्रालय का मानना है कि ट्रेनों में भीड़ को रोकने और कोविड को फैलने से रोकने के लिए किराये की कीमतें बढ़ाना एक अच्छा उपाय है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
