नयी दिल्ली। जल्दी ही आपको महंगाई के मामले में एक और झटका लग सकता है। दरअसल सरकार एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जिसके तहत तेल वितरण कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर प्रीमियम टैक्स लगाने की अनुमति मिल जायेगी। इस नये प्रीमियम टैक्स के पीछे असल कारण है कंपनियों द्वारा अपनी रिफाइनरियों को बीएस-6 फ्यूल में अपग्रेड करना। इसके लिए नये टैक्स से कंपनियाँ निवेश राशि की पूर्ति कर सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी और प्राइवेट दोनों ही सेक्टरों की तेल वितरण कंपनियों ने पेट्रोलियम मंत्रालय प्रस्ताव भेजा है, जिसमें कंपनियों ने बीएस-6 अपग्रेडेशन में हुए निवेश की राशि की पूर्ति के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रीमियम टैक्स का प्रस्ताव भी तेल कंपनियों ने ही दिया है।

कितनी बढ़ेंगी कीमतें
यदि केंद्र सरकार तेल कंपनियो के इस प्रस्ताव को मंजूर कर लेती है तो पेट्रोल पर 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 1.50 रुपए प्रति लीटर का प्रीमियम टैक्स लगाया जा सकता है। रिपोर्ट बताती है कि यह टैक्स 5 साल तक लागू रहेगा। यानी आपको यह टैक्स 5 साल तक चुकाना होगा। वैश्विक स्तर पर कम मांग की वजह से कच्चे तेल के दाम सपाट स्तर पर हैं। इसी वजह से घरेलू तेल कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में कई बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटायी हैं। मगर यदि प्रीमियम टैक्स लगा तो घरेलू स्तर पर कीमतें काफी बढ़ सकती हैं।
बिना टैक्स के निवेश की रिकवरी संभव नहीं
अगर तेल की मांग स्थिर रहे और वाहनों की बड़ी संख्या इलेक्ट्रिक सिस्टम में जाने लगे तो उस स्थिति में तेल कंपनियों के लिए अपग्रेडेशन पर की गयी निवेश राशि वसूलना संभव नहीं हो पायेगी। हालाँकि प्रीमियम टैक्स से पहले सरकार इसके लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। वैसे आपको बता दें कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा हिस्सा आप टैक्स के रूप में ही चुकाते हैं।
यह भी पढ़ें - महंगाई की तगड़ी मार : जनवरी से क्या-क्या होगा महंगा, जानिये यहां
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
