नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक और कमाल कर दिया है। अब कंपनी ने एक अपना वेब ब्राउजर लॉन्च किया है। रिलायंस जियो मार्केट कैपिटल के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी है, जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं। जियो 2016 में भारत में लॉन्च होने के बाद से कई रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। इसी कड़ी में जियो ने स्वदेशी वेब ब्राउजर की शुरुआत की है। JioPages नाम के इस वेब ब्राउजर को कंपनी ने तेज और पूरी तरह सेफ बताया है।

प्राइवेसी रहेगी सेफ
आपको बता दें कि जियो ने एक ऐसे समय पर अपना वेब ब्राउजर लॉन्च किया है जब सिक्योरिटी को लेकर ग्लोबल लेवल पर काफी चर्चा चल रही है। दूसरी तरफ भारत में चीन के यूसी ब्राउजर को बैन किए जाने के बाद जियो के लिए अपना वेब ब्राउजर लॉन्च करना एक अच्छा मौका है। रिलायंस जियो ने भी माना है कि JioPages को शुरू करने का ये अच्छा समय है। जियो के वेब ब्राउजर की सबसे बड़ी विशेषता ये होगी कि इस पर उपयोगकर्ताओं को डेटा प्राइवेसी और डेटा पर पूरा कंट्रोल मिलेगा।
कितनी भाषाओं में हुआ लॉन्च
जियो का नया वेब ब्राउजर इंग्लिश के साथ-साथ 8 भाषाओं में डिजाइन किया गया है। इन भारतीय भाषाओं के चलते इस ब्राउजर को पूरी तरह से स्वदेशी भी कहा जा रहा है। जियो पेजेज जिन भाषाओं को सपोर्ट करेगा उनमें हिंदी, मराठी, तमिल, गुजराती, तेलगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली शामिल हैं। ये वेब ब्राउजर क्रॉमियम ब्लिंक इंजन पर तैयार हुआ है। इस इंजन की स्पीड काफी अधिक है, जिससे आपको ब्राउजिंग का अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा।
पूरी तरह से भारत में डेवलप
जियो पेजेज को पूरी तरह से स्वदेशी कहे जाने के पीछे एक बड़ा कारण ये है कि ये भारत में ही डिजाइन और डेवलप हुआ है। इसे डिजाइन और डेवलप करने का पूरा काम भारत में किया गया है। आपको जियो पेजेज में पर्सनलाइज्ड होम स्क्रीन, थीम और कंटेंट, इंफॉर्मेटिव कार्ड्स, भारतीय भाषा में कंटेंट और एडवांस डाउनलोड मैनेजर मिलेगा। साथ ही आपको एड ब्लॉकर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
