नई दिल्ली, अगस्त 20। बाजार में अपने बेहतरीन फीचर्स वाली कारों से दबदबा कायम करने वाली चार पहिया वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी टाटा टिआगो के नए वैरिएंट को बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस कार के फीचर्स और खूबियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। नए कार मॉडल लॉन्च करने के साथ ही टाटा मोटर्स ने बीच बीच में नए वैरिएंट्स को भी मार्केट में लाती रहती है। कंपनी ने बीते दिनों टिगोर सेडान कार का डुअल टोन वर्जन मार्केट में लॉन्च किया था। अब कंपनी अपनी हैचबैक सेगमेंट की पॉपुलर कार टाटा टिआगो के नए वैरिएंट को कस्टमर्स के बीच में पेश कर रही है।
नए फीचर्स का उपयोग
इसमें नए फीचर्स की बात करें तो टाटा टिआगो एक्सटी रिदम वैरिएंट में सवारियों के एंटरटेनमेंट के लिए चार स्पीकर्स का इस्तेमाल किया गया है साथ ही इसमें वीडियो और इमेज प्लेबैक के साथ वॉइस कमांड सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। कार में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और फॉग लैंप्स दिए गए है। इसमें एक और फीचर यानी इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा भी लगाया गया है।
इस कार में 5 स्पीड मैनुअल दिए गए हैं
टाटा टिआगो से नए वैरिएंट एक्सटी रिदम में इंजन में कोई चेंजेज नही किया गया है। साथ ही इसमें 1.2 लीटर बीएस6 मानक वाला रेवोटों में रेवोट्रोन इंजन दिया गया है। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल दिए गए हैं, इसमे ऑटोमेटिक की सुविधा का ऑप्शन भी मिलता है।
थोड़ा फर्क है कीमत में
इसकी कीमत की बात करें तो इसके मिड वैरिएंट एक्सटी और टॉप वैरिएंट एक्सजेड+ की तुलना में लगभग 30 हजार रूपये महंगी है। इसकी शुरुवाती कीमत की बात करें तो टाटा टिआगो एक्सटी रिदम की शुरुवाती कीमत 6.45 लाख रूपये रखी गई है। आपको बता दे टाटा टिआगो के बेस मॉडल की प्राइस 6.18 लाख रूपये है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
