नई दिल्ली, जून 7। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवाओं में बेशक कुछ कमियां हो सकती हैं, मगर कंपनी अभी भी बहुत तगड़े प्रीपेड प्लान पेश करती है। इन्हीं दमदार प्रीपेड प्लान्स के दम पर यह ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब रहती है। बीएसएनएल ऐसे किफायती और अच्छे बेनिफिट वाले सालाना वैलिडिटी के प्लान पेश करती है जो रिलायंस जियो (देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी), भारती एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) से बेहतर होते हैं। यहां हम आपको बीएसएनएल के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स की जानकारी देंगे, जिनकी वैलिडिटी एक साल से भी ज्यादा समय तक की होती है।
बीएसएनएल के दो प्लान
बीएसएनएल लंबी अवधि के लिए दो प्लान ऑफर करती है। दोनों प्लान 365 दिनों (1 साल) की वैलिडिटी के साथ आते हैं और ग्राहकों को कई बेनेफिट ऑफर करते हैं। दोनों वाउचर्स की खास बात यह है कि जो बेनेफिट इन प्लान्स में मिलते हैं, उस लिहाज से यह काफी सस्ते हैं। हम जिन दो प्लान्स के बारे में बात कर रहे हैं, उनकी कीमत 1,999 रुपये और 2,399 रुपये है।
जियो, एयरटेल और वीआई
जियो, एयरटेल और वीआई भी ग्राहकों को इतने ही खर्च पर लंबी अवधि के प्लान्स पेश करती हैं। लेकिन कोई भी प्राइवेट ऑपरेटर उतने बेनेफिट नहीं देती, जितना बीएसएनएल अपने प्लान्स के साथ देती है। आइए जानते हैं बीएसएनएल के दोनों प्लान्स की डिटेल।
बीएसएनएल का 1999 रु वाला प्लान
बीएसएनएल के 1,999 रुपये वाले प्लान में आपको 2 जीबी दैनिक डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे वर्ष की होगी। साथ ही आपको पूरे साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। इतना ही नहीं जब आपकी दैनिक 2 जीबी डेटा की लिमिट पूरी हो जाएगी तो भी आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस/दिन और इरोज नाउ का मुफ्त ओवर-द-टॉप (ओटीटी) सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आपको अनलिमिटेड सॉन्ग बदलने की सुविधा के साथ एक मुफ्त कॉलर ट्यून बेनेफिट और 60 दिनों के लिए लोकधुन कंटेंट भी मिलेगा।
2399 रु वाला प्लान
बीएसएनएल का दूसरा वाउचर 2,399 रुपये का है। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में डेटा लिमिट पूरी होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। साथ ही एक मुफ्त कॉलर ट्यून बेनेफिट और एरॉस नाउ का ओटीटी बेनेफिट भी मिलता है।
बीएसएनएल डबल डेटा प्लान
बीएसएनएल के 499 रु वाले जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं उस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस प्लान में अभी तक 1 जीबी डेली डेटा के हिसाब से कुल 90 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता था। मगर अब कुल 180 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है। बता दें कि डेली 2 जीबी डेटा ऑफर 1 जून से बिना किसी अतिरिक्त लागत के दिया जाना शुरू किया गया है। अगर आपने 1 जून के पहले से ये प्लान रिचार्ज करा रखा है तो आपको फिलहाल डेली 1 जीबी डेटा ही मिलेगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications