
UP government news : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने कहा है कि प्रदेश में ब्लाक स्तर पर स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इससे प्रदेश में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में ओपन जिम भी बनाए जा रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी चल रहा है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ते हैं। इसी के साथ प्रदेश सरकार केन्द्र के सहयोग से गांव तक खेल किट पहुंचाने का प्रयास भी कर रही है।
सीएम योगी ने बताया है कि खेलों पर ध्यान देने के चलते तेजी से बदलाव आ रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी अब तेजी से मेडल जीत रहे हैं। इसका सबसे बड़ा सबूत है कि अंतरराष्ट्रीय खेलों में यूपी के खिलाड़ियों के मेडलों में तेजी से बढ़त दर्ज हो रही है।
सीएम योगी के अनुसार लोगों को स्वस्थ रहने के लिए भी खेल में भाग लेने की आवश्यक्ता है। खेलकूद में शामिल होकर युवा अपने को फिट रख सकते हैं। खेलकूद में शामिल होकर युवा अपनी शक्ति को सकारात्मक गतिविधि में लगा सकते हैं।
सीएम योगी ने बताया है कि 10 साल बाद प्रदेश में पुलिस एथलेटिक्स का आयोजन बड़ी बात है। यह प्रतियोगिता एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि एसएसबी की ओर से पुलिस एथलेटिक्स मीट का आयोजन बड़ी उलपब्धि है।
इस प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में खेल का माहौल बन रहा है। इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देगी। इस पुलिस मीट का आयोजन 35वीं वाहिनी पीएसी के लखनऊ स्थित महानगर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय पुलिस बालों की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications