रिलायंस ग्रुप के मुखिया अनिल अंबानी कभी दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स रहे, आज उनकी कंपनियां लगातार डिफॉल्टर साबित हो रही हैं।
नई दिल्ली: रिलायंस ग्रुप के मुखिया अनिल अंबानी कभी दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स रहे, आज उनकी कंपनियां लगातार डिफॉल्टर साबित हो रही हैं। अब उनकी रिलायंस कैपिटल ग्रुप की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस 40.08 करो़ड़ रुपये का लोन चुकाने में डिफॉल्चर साबित हुई है। बता दें कि बीते कल यानी मंगलवार को कंपनी ने सेबी को यह जानकारी दी है। कंपनी के पास म्यूचुअल फंड्स के तौर पर 700 करोड़ रुपये का कैश इन हैंड है।

संपत्तियों को बेचकर आर्थिक देनदारी निपटाना चाहती कंपनी
मालूम हो कि कंपनी ने बताया है कि लोन चुकाने में इस देरी की वजह दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से 20 नवंबर, 2019 को दिए गए फैसले में रोक लगाना है। इस फैसले में उच्च न्यायालय ने कंपनी की ओर से संपत्तियों को बेचने पर रोक लगाने का आदेश दिया था। कर्ज में डूबी कंपनी अपनी संपत्तियों को बेचकर आर्थिक देनदारी निपटाना चाहती है। इससे पहले 7 जून, 2019 के आरबीआई के सर्कुलर के मुताबिक कंपनी को कर्ज देने वाली संस्थाओं के बीच इंटर-क्रेडिटर एग्रीमेंट हुआ था ताकि रिजॉल्यूशन प्लान तैयार किया जा सके।
बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से कर्ज का आंकड़ा 3,921 करोड़ रुपये
वहीं कंपनी ने सेबी को दी गई जानकारी में बताया है कि उसे 8 फरवरी, 2020 को पंजाब एंड सिंध बैंक को लोन का 40 करोड़ रुपये का प्रिंसिपल अमाउंट और 8 लाख रुपये का ब्याज चुकाना था, जिसे वह नहीं दे सकी है। रिलायंस होम फाइनेंस के मुताबिक उस पर पंजाब एंड सिंध बैंक का कुल 200 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसे उसने सालाना 9.15 पर्सेंट की ब्याज दर पर ले रखा है। इसके अलावा अन्य सभी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से कर्ज की बात की जाए तो यह आंकड़ा 3,921 करोड़ रुपये है। कंपनी पर शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के कर्जों को जोड़ लिया जाए तो ब्याज समेत यह राशि 12,036 करोड़ रुपये बनती है।
रिलायंस ग्रुप की कई बड़ी कंपनियां कर्ज में डूबी
गौरतलब है कि हाल ही में आरबीआई की ओर से नियंत्रण में लिए गए यस बैंक का भी अनिल अंबानी की कंपनियों पर बड़ा कर्ज है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिल अंबानी की कंपनियों पर यस बैंक का करीब 13,000 करोड़ रुपये बकाया है। रिलायंस कॉम्युनिकेशंस समेत अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कई बड़ी कंपनियां कर्ज में डूबी हैं। हाल ही में ब्रिटेन में एक केस के दौरान अनिल अंबानी ने अपनी नेट वर्थ जीरो बताई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
