रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार रात रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर का पद छोड़ दिया।
नई दिल्ली, मार्च 26। अनिल अंबानी एक बार फिर से चर्चे में है। एक के बाद एक मुसिबत सामने आ रही है। रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार रात रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर का पद छोड़ दिया। सेबी ने उन्हें किसी भी लिस्टेड कंपनी से दूर रहने को कहा था। एडीएजी समूह की दोनों कंपनियों ने कहा कि आर-पावर और आर-इन्फ्रा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार को राहुल सरीन को 5 साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। हालांकि, इस नियुक्ति पर अभी जनरल मीटिंग में सदस्यों की मंजूरी ली जानी बाकी है।

सस्ता Business Idea : कम लागत में शुरू और होगी अच्छी कमाई
सेबी ने फरवरी में आरएचएफएल पर पाबंदी लगा दी थी
बीएसई फाइलिंग में रिलायंस पावर ने कहा- अनिल धीरूभाई अंबानी (नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) रिलायंस पावर के बोर्ड से अलग हो रहे हैं। यह सेबी के इंट्रिम ऑर्डर के आधार पर लिया गया फैसला है। इसी तरह की फाइलिंग रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने भी स्टॉक एक्सचेंज को दी है। याद दिला दें कि सेबी ने फरवरी में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कथित रूप से पैसा निकालने के आरोप में सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया था।
गौतम अडानी कंपनी को खरीदने की तैयारी में
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल कर्ज के बोझ तले दबी हुई है। जानकारी के मुताबिक गौतम अडानी की कंपनी अडाणी फाइनेंशियल सर्विसेज, केकेआर, पीरामल फाइनेंस और पूनावाला फाइनेंस सहित 14 प्रमुख कंपनियों ने इस कंपनी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से नियुक्त एडमिनिस्ट्रेटर ने बोली जमा करने की आखिरी तारीख को 11 मार्च से बढ़ाकर 25 मार्च कर दिया था। आरबीआई ने 29 नवंबर को रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को गवर्नेंस में कमी और पेमेंट डिफॉल्ट के कारण भंग कर दिया था।
40 हजार करोड़ का भारी-भरकम कर्ज
सितंबर 2021 में रिलायंस कैपिटल ने अपने एनुअल जनरल मीटिंग में शेयर होल्डर्स को बताया था कि कंपनी पर कुल कर्ज 40 हजार करोड़ रुपए का है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का नुकसान घटकर 1759 करोड़ रुपए हो गया था। दिसंबर 2020 तिमाही में कंपनी का कुल नुकसान 3966 करोड़ रुपए रहा था। रिलायंस कैपिटल की स्थापना साल 1986 में हुई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications