Anil Ambani Group Stocks: शेयर बाजार के लिहाज से सितंबर का महीना धमाकेदार रहा. सेंसेक्स, निफ्टी समेत अन्य प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंचे. इस बीच चुनिंदा शेयरों में भी रैली दर्ज की गई. इस कड़ी में अनिल अंबानी ग्रुप की 2 कंपनियों में भी तूफानी तेजी दर्ज की गई. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के शेयरों में 60-60% की उछाल देखने को मिली. बीते महीने इन दोनों शेयरों में आई तेजी दरअसल निवेशकों के भरोसे को दर्शा रहा.
अनिल अंबानी ग्रुप स्टॉक्स में तूफानी तेजी!
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर की कीमत में जोरदार तेजी से नए शिखर पर पहुंच गया है. यह सितंबर के अंत तक 336.20 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया, जोकि दिसंबर 2018 के बाद से हाइएस्ट लेवल पर है. शेयर में जोश भरने का काम दामोदर वैली कॉरपोरेशन के साथ मध्यस्थता विवाद में जीत है. जिसमें कंपनी ने 780 करोड़ रुपए जीता. इसके अलावा कंपनी ने अपनी फाइनेंशियल हेल्थ को अच्छा किया है. कंपनी ने कर्ज को 3,831 करोड़ रुपए से घटाकर केवल 475 करोड़ कर दिया है.
रिलायंस इंफ्रा ने नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर मामले में 235 करोड़ रुपए में एडलवाइस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ सेटलमेंट किया है. इसके अलावा रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और ICICI बैंक जैसे कई प्रमुख लेंडर्स के साथ बकाए को सफलतापूर्वक निपटान किया है.

रिलायंस इंफ्रा को लेकर अच्छे संकेत!
अनिल अंबानी की कंपनी ने अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के साथ एक अहम समझौता किया है. इसके तहत विवादों का समाधान हुआ और 17 सितंबर, 2024 तक मध्यस्थता के क्लेम को वापस ले लिया गया है. दिल्ली में पॉवर डिस्ट्रिब्युशन जैसे सेक्टर में कंपनी की सक्रिय भागीदारी, डिफेंस सेक्टर में इसके कुछ प्रोजेक्ट्स और मेट्रो सर्विसेज, टोल सड़कों और हवाई अड्डों के लिए बुनियादी ढांचे को ऑपरेट कर रहा है.
फिलहाल निवेशकों की नजर कंपनी के फंड रेज पर है, जिसमें शेयरों और कनवर्टिबल वारंट्स की बिक्री के जरिए से 6,014 करोड़ रुपए तक जुटाने की योजना भी चल रही है, जो इसके वित्तीय आधार को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम का संकेत देता है.
रिलायंस पावर ने पकड़ी ग्रोथ की रफ्तार
रिलायंस पावर के शेयरों ने भी तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. शेयर जनवरी 2018 के बाद से हाइएस्ट प्राइस पर ट्रेड कर रहा, जोकि 48.6 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए हैं. यह तेजी कंपनी की ओर से मिड सितंबर में बैंकों और वित्तीय संस्थानों को कर्ज भुगतान करने करके डेट-फ्री बनना है. इससे निवेशकों का भरोसा शेयर पर बढ़ा है. यह उपलब्धि विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (वीआईपीएल) के लिए गारंटर के रूप में दायित्वों का निपटान करने के बाद मिली.
इस प्रकार रिलायंस पावर को वीआईपीएल के 3,872.04 करोड़ के बकाया कर्ज पर कॉर्पोरेट गारंटी और सभी संबंधित उपक्रमों से मुक्त कर दिया गया. अब इसी हफ्ते रिलायंस पावर का बोर्ड 3 अक्टूबर, 2024 को घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों से लॉन्ग टर्म फंड जुटाने के ऑप्शंस पर चर्चा करने के लिए तैयार है, जिसका टारगेट रिन्युएबल सेक्टर में विस्तार करना है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications