नई दिल्ली, सितंबर 12। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कहा है कि कंपनी ने अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड के खीलाफ शिकायत दायर की है। रिलायंस के मुताबिक कंपनी के अडानी को उसके मुंबई बिजली-वितरण व्यवसाय को बेचने के सौदे के संबंध में 134 अरब रुपये (1.7 अरब डॉलर) के सेटलमेंट के लिए मध्यस्थता दावा दायर किया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, रिलायंस ने शिकायत में दिसंबर 2017 के समझौते की शर्तों में उल्लंघन का हवाला दिया। अनिल अंबानी की कंपनी ने मुंबई सेंटर फॉर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन के समक्ष अपने दावे में अडानी को घेरा है। कंपनी ने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
2017 का है मामला
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने बताया है कि उसने अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड को अपने मुंबई बिजली-वितरण व्यवसाय को बेचने के सौदे के संबंध में 134 अरब रुपये (1.7 अरब डॉलर) का मध्यस्थता दावा दायर किया। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, रिलायंस ने दिसंबर 2017 के समझौते की शर्तों में उल्लंघन का हवाला दिया है। मुंबई सेंटर फॉर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन के समक्ष अपने दावे का बयान दायर किया। कंपनी विवाद के बारे में विस्तार से नहीं बताया है।
अडानी की नहीं आई है कोई प्रतिक्रीया
रिलायंस ने कहा, "वित्तीय निहितार्थ का पता नहीं लगाया जा सकता है और यह मध्यस्थता और बाद की कानूनी चुनौतियों के अंतिम परिणाम पर निर्भर है। हालांकि अडानी समूह ने अभि तक इस विषय में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 2017 में, अदानी समूह ने 18,800 करोड़ रुपये के सौदे में मुंबई बिजली कारोबार का अधिग्रहण किया था। इस समझौते के तहत अनिल अंबानी की कंपनी ने शहर में अपना ऊर्जा कारोबार अदानी ट्रांसमिशन को बेच दिया था। कारोबार में उत्पादन, वितरण और ट्रांसमिशन शामिल था। इन पैसों का उपयोग अनिल अंबानी ने उधार चुकाने के लिए किया था।
एमसीआईए
एमसीआईए साइट पर एक बयान के मुताबिक, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (एमसीआईए) भारत में अपनी तरह का पहला मध्यस्थ संस्थान है, जिसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कानूनी समुदायों के बीच संयुक्त पहल में स्थापित किया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
