नई दिल्ली, जुलाई 5। अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के पूर्व हेड एंडी जेसी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अमेजन.कॉम के सीईओ का पद संभाल लिया। उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस द्वारा ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी का सीईओ पद छोड़ने के बाद यह जिम्मेदारी संभाली है। बेजोस अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष और कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक बने रहेंगे। बता दें कि बेजोस के अमेजन का सीईओ का पद छोड़ने को एक युग का अंत माना जा रहा है, जिन्होंने 1994 में एक गैरेज से अमेजन की शुरुआत की थी और इसे अकल्पनीय ऊंचाइयों पर ले गए। एंडी जेसी के लिए जेफ बेजोस की जगह लेना काफी मुश्किल होगा।
क्या होंगे टार्गेट
जेसी के ऊपर अमेजन के मुनाफे, मार्केट कैपिटल और वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाने के अलावा और भी कई जिम्मेदारियां शामिल हैं। काम करने की स्थिति में सुधार से लेकर कंपनी अपने कर्मचारियों के साथ कैसा व्यवहार करती है और भारत जैसे देशों में अनुचित बिजनेस प्रेक्टिस के आरोपों से निपटने के लिए जेसी के पास हल करने के लिए कई मुद्दे होंगे।
1997 में अमेजन से जुड़े
बेजोस के उत्तराधिकारी एंडी जेसी कंपनी की शुरुआत के ठीक तीन साल बाद 1997 में एक प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में अमेज़न में शामिल हुए। जेसी ने पिछले कुछ वर्षों में अमेजन में कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट को लीड किया है। अमेजन में शामिल होने से पहले जेसी ने ग्रेजुएट लेवल की पढ़ाई के बाद एक कलेक्टेबल्स कंपनी एमबीआई के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में पांच साल तक काम किया। फिर उन्होंने कंपनी के एक सहयोगी के साथ एक नयी कंपनी शुरू की, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया। कंपनी बंद करने के बाद, जेसी ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए प्रोग्राम के लिए एडमिशन लिया और अपना कोर्स पूरा करने के तुरंत बाद अमेज़न में शामिल हो गए।
एडब्ल्यूएस की जिम्मेदारी मिली
जेसी यह नहीं जानते थे कि अमेजन में उनकी भूमिका क्या होगी, लेकिन उन्होंने कुछ ही वर्षों में कंपनी के भीतर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। 2003 में वह और जेफ बेजोस क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म बनाने का आइडिया लेकर आए। उन्हें अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) डेवलप करने के लिए 57 लोगों की एक टीम को लीड करने का काम दिया गया, जो 2006 में अस्तित्व में आया। यह दुनिया के सबसे बड़े क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस प्रोवाइडर में से एक है। जेसी अमेजन के एडब्ल्यूएस डिवीजन की कामयाबी में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति रहे हैं और मार्च 2016 में फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा उन्हें 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुना गया था। इसके ठीक एक महीने बाद उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष से एडब्ल्यूएस के सीईओ के रूप में प्रमोट किया गया। अपने पिछले प्रमोशन के पांच साल बाद जेसी को कई देशों में संचालित दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स फर्म अमेजन का हेड बनाया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications