Google Material 3 Expressive Redesign, Mobile Screen Change : क्या आप Android मोबाइल यूजर हैं और आपको भी अपने मोबाइल की कॉलिंग स्क्रीन बदला हुआ दिख रहा है? दरअसल, गुरुवार (21 अगस्त) को अचानक से एंड्रायड यूज़र्स के मोबाइल की कॉलिंग स्क्रीन यानी डायलर इंटरफेस बिना किसी वॉर्निंग या परमिशन के अचानक बदल गया। ऐसा होने पर यूज़र्स समझ नहीं पाए कि ऐसा क्यों हुआ? लोगों को लगा कि कहीं उनके मोबाइल को हैक तो नहीं किया कर लिया गया।

इसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की शिकायतें भी देखने को मिली। कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि उनका इंटरनेट दोबारा कनेक्ट होते ही इंटरफेस अचानक नया दिखने लगा। रेडिट और X (पहले Twitter) पर कई यूजर्स ने लिखा कि वे अचानक हुए इस बदलाव से परेशान हो गए। हालांकि, खबर सामने आने के बाद मोबाइल कॉलिंग स्क्रीन में बदलाव का सच सामने आया। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ है...
डायलर स्क्रीन समेत किए गए ये अहम बदलाव
दरअसल, यह बदलाव Google के Material 3 Expressive Redesign का हिस्सा है, जिसे हाल में गूगल ने Android 16 के साथ पेश किया है। इस पेशकश के तहत Google Phone ऐप में अब कॉल लॉग पहले जैसा ग्रुपिंग व्यू नहीं दिखाता और हर कॉल को अलग-अलग लिस्ट किया जा रहा है।
इसके अलावा कॉल हिस्ट्री और फेवरेट्स को मिलाकर Home टैब में रखा गया है। वहीं कॉल्स अब गोल किनारों वाले कार्ड्स में नजर आती हैं। साथ ही नया फिल्टर सिस्टम आया है, जिससे Missed, Spam, Contacts कोअलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है।
Material 3 Expressive Redesign गूगल ने इन-कॉल स्क्रीन पर बड़े, गोल और आयताकार बटन ऐड किए हैं, ताकि कॉल हैंडलिंग आसान हो। कॉल रिसीव करने और काटने के लिए नया जेस्चर सिस्टम जोड़ा गया है। इससे ब यूजर्स स्वाइप या टैप, दोनों ऑप्शन चुन सकते हैं।
नए अपडेट का रोलआउट Server-Side Activation से किया गया है, यानी बिना किसी ऐप अपडेट इंस्टॉल किए ही डायलर UI बदल गया। अब पुराने डिजाइन पर वापस जाने का कोई विकल्प नहीं है।
इस वजह से किया गया है बदलाव
Google ने इस लेटेस्ट अपडेट के बारे में कहा है कि यह नया डिजाइन रिसर्च पर बेस्ड है। कंपनी ने 18,000 से ज्यादा यूजर्स पर स्टडी की थी, जिसमें पाया गया कि एक्सप्रेसिव डिजाइन के जरिए लोग स्क्रीन पर जरूरी बटन और जानकारी जल्दी पहचान लेते हैं।
यह बदलाव सिर्फ Phone ऐप तक सीमित नहीं है, बल्कि जल्द ही Google Messages, Contacts, Gmail और Photos जैसे ऐप्स में भी देखने को मिलेगा।
बता दें, अगर आपके पास Google Phone ऐप का वर्जन 186 है, तो आपको यह नया इंटरफेस मिल सकता है। ऐप सेटिंग्स में जाकर Gestures और Navigation को कस्टमाइज किया जा सकता है।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!



Click it and Unblock the Notifications