आंध्र प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है. राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन गुडीवाड़ा में एक बार फिर अन्ना कैंटीन की शरुआत की है.

आंध्र प्रदेश के एनडीए सरकार ने अन्ना कैंटीन वापस लाने का वादा पूरा किया है. एनडीए सरकार की इस पहल के तहत अन्ना कैंटीन में लोगों को 5 रुपये में भर पेट खाना मिलता है. राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि गरीबों के खाली पेट भरने से ज्यादा खुशी आपको कही नहीं मिल सकती.
लोकसभा चुनाव 2014 के बाद आंध्र प्रदेश में टीडीपी सरकार आई थी. इसलिए 2014 से 2019 तक इस कैंटीन को बंद कर दिया गया था. लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर एनडीए सरकार आई और उन्होंने अपनी इस योजना को फिर से शुरू किया.
इस योजना के तहत 203 कैंटीन खोलने का प्लान था, लेकिन इसके पहले चरण में सरकार सिर्फ 100 कैंटीन ही खोल पाई. क्योंकि बचे हुई 103 कैंटीन का निर्माण कार्य चल रहा था.
पांच रुपये में मिलेगा भर पेट खाना
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने उद्घाटन करते हुए कहा कि इन कैंटीन को खोलने का प्राथमिक उद्देश्य है कि कोई भी गरीब व्यक्ति खाली पेट ना रहें. इसके अलावा इस योजना का सबसे फायदा मजूदरों और श्रमिकों को मिलेगा. क्योंकि उनके लिए इतने सस्ते में पौष्टिक खाना खरीदना काफी मुश्किल हो जाएगा.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार पुरानी इमारतों की मरम्मत करा रही है. वहीं कई नई इमारते भी उपलब्ध करवा रही है. इस योजना के तहत पहले 100 कैंटीन ही खोली जाएगी. वहीं इस महीने के अंत तक 80 और कैंटीन खोलने की योजना बनाई गई है.
कोई भी गरीब भूखा ना रहें - चंद्र नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने उद्घाटन करते हुए कहा कि मैंने कई कार्यक्रम का उद्घान किया है, लेकिन मुझे अन्ना कैंटीन जैसी शानदार योजना का उद्घाटन करते हुए बहुत खुशी मिल रही है. हमने इस योजना को स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर फिर से शुरू किया है. इससे ज्यादा खुशी की बात और कोई नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि जब एनटी के रामाराव पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने गुडीवाड़ा में अन्ना कैंटीन की शुरुआत की थी.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
