नई दिल्ली, अगस्त 21। नौकरी हमेशा से एक बड़ी चीज रही है। लेकिन अब नौकरी पाने का तरीका बदल रहा है। अगर आप थोड़ा समझदारी दिखाते हैं, तो ऐसा भी हो सकता है कंपनी का बॉस लोगों को आपके घर तक भेज दे। अगर आपको भरोसा नहीं हो रहा है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आइये जानते हैं कि कैसे किसी को घर बैठे नौकरी मिली है।
आनंद महिन्द्रा ने दी है ऐसे ही नौकरी
जी हां अगर आपको विश्वास नहीं हो रहा है, तो आनंद महिन्द्रा का ट्वीट चेक कर सकते हैं। दरअसल आनंद महिन्द्रा को एक व्यक्ति ने एक ट्विट कर अपनी बनाई ईवी जीप की जानकारी देते हुए, नौकरी की बात की थी। वहीं इस सख्स की ईवी जी महिन्द्रा को इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने उस ट्वीट पर अपनी कंपनी के अधिकारी को आदेश दिया कि इस व्यक्ति को खोजकर तुरंत काम पर रखो। आइये जानते हैं कि क्या था इस ट्वीट में।
जानिए कैसी है जीप
तमिलनाडु के एक व्यक्ति गौतम ने एक ट्वीट आनंद महिन्द्रा को भेजा। इस ट्वीट में उसने कबाड़ से बनाई इलेक्ट्रिक जीप का वीडियो अटैच किया था। यह जीप उसने बनाई थी। इस जीप की खासिय थी कि यह जरूरत पर दो पहिए से ताकत लेती है। लेकिन अगर जरूरत पड़े तो इस जीप के चारो पहियों पर ताकत देकर चलाया जा सकता है। इस व्यक्ति के इस प्रयोग से महिन्द्रा इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत ही अपने ऑटो डिवीजन के एक अधिकारी को उन व्यक्ति की खोज में लगा दिया। इसी खोज के बाद पता चला कि यह व्यक्ति तमिलनाडु का है। अब यह व्यक्ति अपने सपनों की उड़ान महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के साथ भरेगा। आनंद महिन्द्रा ने अपनी ट्वीट में यह भी कहा है कि ऐसे नौजवानों की दम पर भार ईवी वाहनों की दुनिया का सबसे बड़ा देश बनेगा।
पहले भी आनंद महिन्द्रा कर चुके हैं ऐसा काम
दरअसल में महिन्द्रा ऐसा नहीं है कि एक ट्वीट पर ऐसा काम पहली बार कर रहे हैं। अगर कोई महिन्द्रा के ट्वीट फालो कर रहा होगा, तो उसे पता चलेगा कि अगर किसी ने भी कुछ अनोखा किया है, तो महिन्द्रा उनकी मदद को हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसे में आजकल जरूरत नौकरी के लिए परेशान रहने की जगह उसको पाने के तरीके पर ज्यादा टिकी है। ऐसे में आप नौकरी पाने से ज्यादा इस बात पर जोर लगाइये कि आप कुछ नया कर सकें, इसके बाद नौकरी तो आपके घर पर भी आ सकती है। और ऐसा भी हो सकता है कि आपको गौतम की तरह एक ट्वीट पर नौकरी मिल जाए। गौतम ने आनंद महिन्द्रा के ट्वीट के जवाब में उनको धन्यवाद भेजा है। इस जीप को मुख्य रूप से गौतम ने ग्रामीण क्षेत्र में इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया है। गौतम मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications