UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए बैरक, हॉस्टल, आवासीय एवं अनावासीय भवनों, विवेचना कक्ष एवं पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र के भवन आदि के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।
सीएम योगी ने 9 जिलों के लिए 21.86 करोड़ रु से ज्यादा की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इन 9 जिलों में बरेली, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, मिर्जापुर, आगरा, बाराबंकी, अयोध्या, एटा एवं लखनऊ शामिल है।

शुक्रवार को प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद की तरफ से यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत जनपद मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा में महिला पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र के भवन निर्माण कराये जाने के लिए 78 लाख रु की राशि स्वीकृत की गई है।
प्रसाद की तरफ से बताया गया है कि जनपद बरेली के थाना आंवला में 40 क्षमता के हॉस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए 1.06 करोड़ रु से ज्यादा की राशि, जनपद आगरा के थाना एत्मादपुर के अन्तर्गत स्वीकृत नवीन पुलिस चौकी हाइवे के आवासीय भवनों के निर्माण 1.71 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर में 40 क्षमता के हास्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए 1.08 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि, जनपद बाराबंकी के थाना घुंघटेर में 40 क्षमता के हॉस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए 1.07 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
उन्होंने बताया कि सीएम ने जनपद मिर्जापुर पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 व्यक्तियों की क्षमता वाली बैरक निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 65 लाख रूपये से ज्यादा, जनपद अयोध्या में एसटीएफ के कार्यालय भवन निर्माण के लिए 4 करोड़ 74 लाख रुपये से ज्यादा की राशि स्वीकृति प्रदान की गयी है।
प्रसाद की तरफ से बताया गया है कि जनपद गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-5 हरौला, नोएडा में थाना फेज-एक के आवासीय भवन के निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 37 लाख रु से ज्यादा की राशि, जनपद एटा की पुलिस लाइन में श्रेणी-बी के 16 आवासों के निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 92 लाख रुपये से ज्यादा की राशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
लखनऊ में 35वी वाहिनी पीएसी में 150 खिलाड़ियों की क्षमता का एक मल्टीस्टोरी स्पोर्टस हॉस्टल के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 38 लाख रु से ज्यादा की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद बरेली के देवरनिया थाना में 40 क्षमता के बैरक व हॉस्टल एवं विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए 1 करोड़ 6 लाख रु से ज्यादा की राशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार स्वीकृत भवनों का निर्माण का काम निर्धारित मानक एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिये है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
