
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किच्छा तहसील के अंतर्गत 1000 एकड़ में विकसित होने वाले अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे में करीब 7 हजार 500 करोड़ रु का प्रत्यक्ष निवेश और लगभग 20000 रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं इसके साथ ही पर्यावरणीय अनुमति, स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट, शेयर होल्डर एग्रीमेंट, भूजल अनुमति एवं सीडा द्वारा मान चित्र के अनुमोदन की कार्यवाही की जा चुकी है।
मंगलवार को सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता मे आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारे के विकास और क्रियान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष निगरानी प्राधिकरण की दूसरी बैठक में वर्चुअल के माध्यम से प्रतिभाग किया।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि सरकार सभी कार्य के पूरे होने के बाद इस परियोजना प्रारंभ करने की स्थिति में है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एसपीवी को भूमि लीज पर देने के लिए सिडकुल को उपलब्ध करा दी है। अवस्थापना कार्यों के लिए यूपीसीएल और सिंचाई विभाग से डीपीआर बनाई गई है।
भारत सरकार से एसपीवी का अंश यानी 410 करोड़ रु मिलने से सभी अवस्थापना कार्य समय बध्य तरीके से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से एसपीवी का अंश देने के साथ ही राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्दे नजर औद्योगिक प्रोत्साहन योजना को विस्तार देने का भी अनुरोध किया।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश सरकार इन परियोनाओं को आर्थिक केंद्र बनाते हुए करीब 3000 एकड़ ग्रीन फील्ड सिटी बनाने की परि योजना पर काम कर रही है। इस क्षेत्र में किच्छा डिग्री कालेज, एम्स का सेटेलाइट सेंटर, बस अड्डा बनाने का काम भी शुरू हो गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
