Amrit Mahotsav Special FD : देश में लगभग सभी बैंको की तरफ से समय-समय पर ग्राहकों को स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की सुविधा प्रदान की जाती है। बैंकों की तरफ से दी जाने वाली इन स्पेशल एफडी डिपॉजिट की सेवा सीमा लिमिटेड टाइम के लिए होती है लेकिन कई बार इन्हें बढ़ाया भी जाता है।
आईडीबीआई बैंक ने भी अपने स्पेशल एफडी की सेवा की वैधता को बढ़ा दिया है। अगर हम नॉर्मल डिपॉजिट की बात करें तो फिर बैंक 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के टेन्योर पर सामान्य ग्राहकों को 3 फीसदी से लेकर 6.80 फीसदी ब्याज दे रहा है साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 फीसदी से लेकर 7.30 फीसदी तक का ब्याज दर दे रहा है। यह रेट 14 जुलाई 2023 से लागू है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक ने 375 दिन और 444 दिन की अमृत महोत्सव एफडी की सेवा की वैधता को बढ़ा दिया है। अब इन स्कीम में इन्वेस्टमेंट की वैधता 30 सितंबर 2023 तक होगी।
अमृत महोत्सव एफडी 375 डेज
बैंक ग्राहकों को इस एफडी स्कीम पर 375 दिन की टेन्योर पर सामान्य ग्राहकों को 7.10 फीसदी ब्याज दर का लाभ देता है। वही, सीनियर सिटीजन को 7.65% ब्याज दर का लाभ देता है।
अमृत महोत्सव एफडी 444 डेज
इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर आईडीबीआई बैंक ग्राहकों को 444 दिन की टेन्योर पर सामान्य ग्राहकों को 7.15 फीसदी ब्याज दर का लाभ देता है। वही, सीनियर सिटीजन को 7.65 फीसदी ब्याज दर का लाभ देता है।
आईडीबीआई बैंक के मुताबिक, वक्त से पहले निकली गई राशि पर देय ब्याज उस अमाउंट और उस अवधि के लिए लागू दर होगी। जिसके लिए जमा राशि बैंक के पास रही।
यह भी पढ़ें : Fake Mobile app से रहे सावधान, आईआरसीटीसी ने जारी किया अलर्ट
हम इसको एक उदाहरण से समझ सकते हैं अगर कोई जमा राशि 5 वर्ष के लिए रखी गई है लेकिन 1 वर्ष के बाद ही डिपोजिटर वक्त से पहले डिपॉजिट को बंद करना चाहता है तो फिर लागू ब्याज दर वह दर होगी जो डिपॉजिट की मूल तिथि से 1 वर्ष के लिए लगी थी।
इतना ही नहीं इसके अलावा बैंक की तरफ से यह भी कहा गया है कि वक्त से पहले बंद की गई जमा पैसे पर लागू दर पर वह 1 फीसदी जुर्माना लगाएगा।
यह भी पढ़ें : Online Payment : जानिए गलत हुआ पेमेंट तो कैसे मिलेगा वापस, RBI ने जारी की गाइडलाइन
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications