Amitabh Bachchan Flat News: बिग बी हर दिल पर अपनी एटिंग से राज करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन सुर्खियों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाप-बेटे की इस जोड़ी ने साथ में मिलकर सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि 10 फ्लैट्स खरीदें हैं और इनकी कीमत करोड़ों में है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ये नई प्रॉपर्टी मुंबई के मुलुंड वेस्ट में खरीदी है।

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने खरीदें 10 फ्लैट्स
बच्चन परिवार की ये लग्जरी प्रॉपर्टी ओबेरॉय रिएलिटी प्रोजेक्ट में थी, जिसमें 3 बीएचके और 4 बीएचके अपार्टमेंट्स हैं। ऐसे में इन्होंने कुल 10 फ्लैट्स खरीदे हैं और इसका टोटल कार्पेट एरिया 10,216 स्क्वायर फीट का है। माना जा रहा है कि ये रेडी टू मूव फ्लैट्स हैं।
करोड़ों में है इन फ्लैट्स की कीमत
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चन परिवार ने 10 अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन 10 में से 8 प्रॉपर्टी 1,049 वर्ग फीट (वर्ग फीट) एरिया की हैं। जबकि, बाकी 2 यूनिट्स जगह में छोटी हैं। ऐसा कहा जाता है कि यूनिट्स का माप 912 वर्ग फीट है। इनमें से 6 प्रॉपर्टी अभिषेक बच्चन ने खरीदी हैं, जिसकी कीमत लगभग 14.77 करोड़ रुपये है और बाकी की 4 अमिताभ बच्चन ने खरीदी हैं, जिनकी कीमत 10.18 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही, अमिताभ-अभिषेक ने 1.50 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान भो किया है। इस इंवेस्टमेंट के साथ ही 2024 में बच्चन परिवार का रियल एस्टेट निवेश अब तक ₹100 करोड़ तक पहुंच गया है।
अयोध्या में भी खरीदी है प्रॉपर्टी
रेसिडेंशियल इन्वेस्टमेंट के अलावा अमिताभ बच्चन ने इस साल अयोध्या में लगभग 14.5 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट भी खरीदा है। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ 3,160 करोड़ रुपये हैं और उनकी नेटवर्थ लगातार बढ़ रही है। वहीं, अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ करीब 280 करोड़ रुपये है।
अभिषेक ने पहले भी खरीदा था फ्लैट
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जून 2024 में, अभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली में कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये में छह अपार्टमेंट खरीदकर सुर्खियां बटोरीं थी। यह स्काईलार्क टावर्स में एक शानदार 5-बीएचके अपार्टमेंट के अलावा है, जिसे उन्होंने पहले 41.14 करोड़ रुपये में खरीदा था। इतना ही नहीं, अभिषेक बच्चन दुबई में एक आलीशान विला के मालिक हैं, जो शहर के सबसे महंगे इलाकों में से एक प्रतिष्ठित जुमेरा गोल्फ एस्टेट में स्थित है। यह संपत्ति हाई-एंड रियल एस्टेट और शानदार जीवन जीने के प्रति उनके जुनून को दर्शाती है।
अभिषेक बच्चन लगभग 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उन्होंने जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित 2000 की फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो करीना कपूर खान की भी पहली फिल्म थी। तब से, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और विविध परियोजनाएं देना सुनिश्चित किया।


Click it and Unblock the Notifications