Mutual Fund SIP Inflow Data: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए मई का महीना किस तरह का रहा है, इसपर एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) ने मई में म्यूचुअल फंड में एसआईपी में निवेश पर जानकारी दी है। डेटा के मुताबिक, अप्रैल में यह आंकड़ा 26,632 करोड़ रुपये था और मई में एसआईपी में निवेश करने वाले अकाउंट की संख्या बढ़कर 8.56 करोड़ हो गई है, जो कि पिछले महीने में 8.38 करोड़ पर थी।

AUM में बढ़ावा
एसआईपी (SIP) के तहत कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) अप्रैल के 13.90 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 14.61 लाख करोड़ रुपये हो गया है और एसआईपी एयूएम म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के कुल एयूएम (AUM) का करीब 20.24 प्रतिशत रहा। इससे पहले अप्रैल में यह 19.9 प्रतिशत था।
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर-मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, "ट्रेंड मजबूत बना हुआ है। हाल के दिनों में हमने जो मजबूत एसआईपी इनफ्लो देखा है, उसके जारी रहने की उम्मीद की जा सकती है। यह निवेशकों की इक्विटी के प्रति लॉन्ग टर्म कमिटमेंट को दिखाता है। मासिक प्रवाह (इक्विटी फंड) में स्ट्रचरल सॉफ्टनिंग से अधिक मोमेंटम प्रतीत होती है, और व्यापक आर्थिक संकेतकों के साथ, आने वाले महीनों में इक्विटी फंड में इनफ्लो फिर से गति पकड़ सकता है।"
इतने एसआईपी खाते ओपन हुए
मई में करीब 59 लाख एसआईपी खाते ओपन हुए हैं, जबकि 43 लाख खातों में एसआईपी बंद या मैच्योर हुई।
मई में कुल एसआईपी खातों की संख्या 9.06 करोड़ थी। एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार, मई में ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंडों में नेट फ्लो एक महीने पहले की तुलना में 21.66 प्रतिशत घटकर एक वर्ष के निचले स्तर 19,013.12 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि, म्यूचुअल फंड के एयूएम अप्रैल में 69.99 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर पहली बार 72.20 लाख करोड़ रुपये हो गई।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications