AMFI October Data: अक्टूबर महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश में लगभग 19 फीसदी की गिरावट आई है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स इंफ्लो में 18.8% की गिरावट दर्ज की गई, जो सितंबर में 30,421 करोड़ रुपये की तुलना में 24,690 करोड़ रुपये रहा। इससे पहले अगस्त में भी इक्विटी फंड्स में मासिक निवेश में 22% की गिरावट देखी गई थी।

इक्विटी म्यूचुअल फंड्स की कई प्रमुख कैटेगरी में निवेश घटा है। लार्ज कैप फंड्स में यह गिरावट विशेष रूप से ज्यादा रही, जो सितंबर में 2,319 करोड़ रुपये से घटकर 972 करोड़ रुपये हो गया। यह 58% की भारी कमी को दर्शाता है, जबकि सितंबर में इसमें 3257 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।
हालांकि इक्विटी फंड्स का कुल निवेश कम हुआ है, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) का सिलसिला बरकरार है। अक्टूबर में 29,529 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड SIP दर्ज की गई, जो सितंबर के 29,361 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है। जुलाई में इक्विटी फंड्स का आंकड़ा 42,702 करोड़ रुपये था।
डेट फंड्स में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां अक्टूबर में 1.6 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। जबकि सितंबर में डेट फंड्स से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी हुई थी। यह बाजार में अस्थिरता के बीच निवेशकों के बदलते रुख को दर्शाता है।
म्यूचुअल फंड उद्योग का AUM बढ़कर 80 लाख करोड़ रुपये हुआ
म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 80 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। अक्टूबर में यह 79.88 लाख करोड़ रुपये रहा जो सितंबर के 75.61 लाख करोड़ से अधिक है। इक्विटी फंड्स का AUM मासिक आधार पर 33.68 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 35.16 लाख करोड़ रुपये हो गया।
इसी तरह, डेट फंड्स का AUM 17.79 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 19.51 लाख करोड़ रुपये और हाइब्रिड स्कीम्स का AUM 10.32 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 10.69 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि बाजार में कुल मिलाकर सकारात्मक माहौल का संकेत देती है।
अक्टूबर में 18 NFO हुए लॉन्च
अक्टूबर में कुल 18 नए ऑफर (न्यू फंड ऑफर या एनएफओ) लॉन्च की गईं। इनमें कुल 2 फ्लेक्सी कैप फंड, चार सेक्टोरल फंड, एक आर्बिट्रेज फंड, दो इंडेक्स फंड और 8 अन्य ईटीएफ शामिल थे। कुल मिलाकर, इन स्कीम्स ने 6,062 करोड़ रुपये का फंड जुटाया।
फ्लैक्सी फंड में निवेश बढ़ा
इक्विटी सेगमेंट में फ्लेक्सी कैप फंड्स का प्रदर्शन शानदार रहा। इनमें अक्टूबर में 8,928 करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि सितंबर में यह 4,326 करोड़ रुपये था। मल्टीकैप फंड्स में भी भारी उछाल देखा गया, जिसमें 2,500 करोड़ रुपये का निवेश हुआ जो सितंबर में सिर्फ 224 करोड़ रुपये था।
स्मॉलकैप फंड में निवेश घटा
स्मॉलकैप फंड्स में 3,476 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो सितंबर के 3,702 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। मिडकैप फंड्स में 3,807 करोड़ रुपये का निवेश रहा, जो सितंबर के 3,708 करोड़ रुपये से मामूली ज्यादा है। मिड और लार्जकैप फंड्स में 3,177 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज हुआ, जो सितंबर में 2,964 करोड़ रुपये था।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications