काफी समय से चल रहे अमेरिका और चीन का विवाद खत्म होने की कगार पर है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत भी दिया है। जी हां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीन के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते के पहले चरण पर आयोवा में हस्ताक्षर करने पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चिली के सैन टिआगो में नवंबर के मध्य में होने वाले एशिया प्रशांत आर्थिक तालमेल सम्मेलन में यह समझौता करने वाले थे। लेकिन चिली ने वहां जारी वृहद विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सम्मेलन का आयोजन रद्द कर दिया।

इस बारे में डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा है कि हम चीन के साथ समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। चीन समझौता करना चाहता है और हमारे अच्छे संबंध हैं। हम देखेंगे कि क्या होता है। जब तक समझौता नहीं हो जाता है, मैं इसके बारे में बातचीत नहीं करना चाहता हूं, लेकिन हम काफी प्रगति कर रहे हैं। उनसे अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की स्थिति को लेकर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा, हम कुछ अलग स्थानों के बारे में विचार कर रहे हैं। यह आयोवा भी हो सकता है, हम स्थान के बारे में चर्चा कर रहे हैं, लेकिन पहले समझौता करना चाहते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले ट्रम्प के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने कहा कि चीन के साथ व्यापार वार्ता काफी अच्छी चल रही है। कुडलो के अनुसार, कृषि के मुद्दे पर बातचीत पूरी हो चुकी है। यह न सिर्फ चीन द्वारा अमेरिका के कृषि उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा बल्कि चीन के कृषि बाजार को खोलेगा और नियमन एवं शुल्क आदि को कम करेगा। इसके साथ ही वित्तीय मुद्दों पर भी बातचीत लगभग हो चुकी है।
इसके कारण अमेरिका की कंपनियों को चीन में 100 प्रतिशत मालिकाना अधिकार मिलेगा। मुद्रा को लेकर भी बातचीत हुई है। बौद्धिक संपदा की चोरी को लेकर अच्छी प्रगति हुई है। यह अभी पूरा नहीं हुआ है लेकिन इसमें अच्छी प्रगति हुई है। प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर भी कुछ प्रगति हुई है, लेकिन बातचीत पूरी तरह से नहीं हुई है। इसे दूसरे चरण में सामने रखा जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
