Ambuja Cements Q4 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी अंबुजा सीमेंट्स भी रिजल्ट जारी कर दी है. तिमाही नतीजों के साथ कंपनी ने डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर 100 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. जबकि जनवरी से मार्च के दौरान नेट प्रॉफिट में 9% की गिरावट दर्ज की गई. नतीजों से पहले शेयर में भी करेक्शन देखने को मिला, जोकि BSE पर 2% की गिरावट के साथ 534.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स
एक्सचेंज को दी जानकारी में अंबुजा सीमेंट्स ने डिविडेंड की जानकारी दी. इसके मुताबिक 2 रुपए के फेस वैल्यू पर शेयरहोल्डर्स को 2 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलेगा. यानी 100% का तगड़ा प्रॉफिट होगा. अंबुजा सीमेंट्स के बोर्ड ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दिया है, जोकि 13 जून 2025 है. FY25 के लिए फाइनल डिविडेंड को आखिरी मंजूरी सालाना बैठक में शेयरहोल्डर्स से मिलेगी. अगर मंजूरी मिली तो 1 जुलाई 2025 तक या उसके बाद डिविडेंड का पेमेंट हो जाएगा.
नेट प्रॉफिट में गिरावट
अदानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 9% गिर गया. जनवरी से मार्च के दौरान अंबुजा सीमेंट का नेट प्रॉफिट 956.27 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1,050.58 करोड़ रुपए था. जबकि पिछली तिमाही में नेट प्रॉफिट 2,115.33 करोड़ रुपए था. आय में सालाना आधार 11.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जोकि 8,785.28 करोड़ रुपए से बढ़कर 9,802.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गई. हालांकि, पिछली तिमाही में आय 8,415.31 करोड़ रुपए थी.

कुल खर्च में हुआ इजाफा
अंबुजा सीमेंट्स ने बताया कि कुल खर्च में इजाफा देखने को मिला. यह पिछले साल के मुकाबले 14% बढ़कर 8,821.70 करोड़ रुपए रहा. सालभर पहले की समान तिमाही में कुल खर्च 7,747.41 करोड़ रुपए था. जबकि पिछली तिमाही में कुल खर्च का आंकड़ा 8,347.68 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी 10% बढ़कर 1,868 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जोकि हाइस्ट लेवल पर है.
FY25 में अंबुजा सीमेंट्स का परफॉर्मेंस
मार्च तिमाही के नतीजों के साथ अंबुजा सीमेंट्स ने फाइनेंशियल ईयर 2025 के परफॉर्मेंस की भी जानकारी दी. इसके मुताबिक कंसो नेट प्रॉफिट 17% बढ़कर 4,167.43 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जोकि FY24 में 3,573.40 करोड़ रुपए था. इस दौरान रेवेन्यू 3% बढ़कर 33,697.70 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल 32,807.93 करोड़ रुपए था. कुल खर्च भी बढ़कर 31,768.39 करोड़ रुपए रहा, जोकि FY24 में 28,664.41 करोड़ रुपए था.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications