नई दिल्ली, अगस्त 27। देश के अरबपति कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनकी कंपनी या उनके परिवार के किसी न किसी सदस्य से संबंधित कोई न कोई खबर हर दूसरे दिन सामने आती रहती है। अंबानी परिवार के सदस्य से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। दरअसल दुबई में एक समुद्र तट के किनारे के एक विला खरीदा गया है, जिसकी कीमत 80 मिलियन डॉलर है। सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ये खरीदारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने की है।
यूएई में अब तक की सबसे बड़ी डील
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सेगमेंट की यह डील यूएई में अब तक की सबसे बड़ी डील है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दुबई के पाम जुमेराह में खरीदा गया ये विला इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा गया था।
10 बेडरूम और आउटडोर पूल
अनंत अपने भाई-बहनों यानी ईशा और आकाश के साथ मुकेश अंबानी की 93.3 अरब डॉलर की संपत्ति के वारिसों में से एक हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके नाम पर समुद्र तट के किनारे ये विला खरीदा गया है, जो पाम के पेड़ की शेप वाले आर्टिफिशियल द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में स्थित है। स्थानीय मीडिया ने खरीदार का नाम लिए बिना बताया कि इसमें 10 बेडरूम, एक निजी स्पा और इनडोर और आउटडोर पूल हैं।
बच्चों को सौंप रहे कारोबार
यह रिपोर्ट ऐसे समय पर दुनिया के सामने आई है जब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी, जो अब 65 साल के हैं, अपने कारोबार के डायवर्सिफिकेशन के बाद धीरे-धीरे अपने कारोबार की बागडोर अपने बच्चों को सौंप रहे हैं। डायवर्सिफिकेशन के दौरान रिलायंस ने ग्रीन एनर्जी, तकनीक और ई-कॉमर्स क्षेत्र में प्रवेश किया है।
रखा गया गुप्त
रिपोर्ट में कहा गया है कि दुबई में हुई इस डील को अब तक गुप्त रखा गया। ये प्रॉपर्टी रिलायंस की ऑफशोर एंटिटीज में से एक के पास है। अंबानी परिवार संपत्ति को कस्टमाइज करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लाखों डॉलर खर्च करेगा। रिलायंस समूह में कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक और संसद सदस्य परिमल नथवानी इस विला को मैनेज करेंगे। नथवानी अंबानी परिवार के करीबी सहयोगी भी हैं।
इन दिग्गजों के बनेंगे पड़ोसी
भले ही दुबई में अंबानी परिवार ने नयी संपत्ति खरीदी है, मगर परिवार का प्राथमिक निवास मुंबई में 27 मंजिला टावर एंटीलिया रहेगा। उसमें तीन हेलीपैड, 168 कारों के लिए पार्किंग, एक 50-सीट मूवी थियेटर, एक भव्य बॉलरूम और नौ लिफ्ट हैं। दुबई के पाम जुमेराह में लक्जरी घर के अलावा, फारस की खाड़ी के नीले पानी के अद्भुत दृश्य के साथ पॉश होटल, शानदार क्लब, स्पा, रेस्तरां और शानदार अपार्टमेंट टावर हैं। बता दें कि इस विला की खरीद के साथ, अनंत दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध लोगों के पड़ोसी बन जाएंगे, जिनमें डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया के साथ साथ शाहरुख खान शामिल हैं। मालूम हो कि बीते कुछ सालों में दुबई सुपर अमीरों के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications