भारत में लोकसभा चुनाव जारी है. अब तक 3 चरणों में मतदान हो चुके हैं. चौथे चरण का मतदान 13 को होगा, जिसमें 96 सीटों के लिए मतदान होंगे. चुनावी महासमर नेताओं में जुबानी जंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही. चुनावी भाषणों में अब अंबानी और अडानी की एंट्री हो गई है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए दोनों उद्योगपतियों का नाम लिया. PM के बयान पर राहुल गांधी ने भी पलटवार किया है. चुनावी स्पीच में अडानी और अंबानी की एंट्री के बाद दोनों के कंपनियों के शेयरों पर असर देखने को मिल रहा. गिरते बाजार में अडानी ग्रुप और RIL स्टॉक्स में नरमी दर्ज की जा रही है.
अडानी और अंबानी के शेयरों का हाल
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर BSE पर करीब डेढ़ फीसदी गिरकर 2799.25 रुपए के आसपास आ गया है. अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. अडानी एंटरप्राइसेज का शेयर करीब 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. अडानी पोर्ट्स का शेयर करीब 1 फीसदी गिरकर 1266 रुपए के पास ट्रेड कर रहा है. अडानी पावर का शेयर साढ़े तीन फीसदी की मजबूती के साथ 598 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है. अडानी एनर्जी सॉल्युशंस का शेयर करीब डेढ़ फीसदी नीचे 1002 रुपए पर आ गया है. अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर सवा फीसदी नीचे 1754 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक अडानी टोटल गैस का शेयर सवा फीसदी की गिरावट के साथ 886 रुपए के पास ट्रेड कर रहा है. अडानी विल्मर का शेयर करीब एक फीसदी नीचे 333 रुपए के पास ट्रेड कर रहा है. NDTV का शेयर भी लाल निशान में ट्रेड कर रहा है. अडानी ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 9496 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. बता दें कि शेयर बाजार में आज लगातार 5वें दिन बिकवाली दर्ज की जा रही है. सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 72900 के नीचे फिसल गया.
अडानी-अंबानी पर PM मोदा का बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार चुनावी सभा में अंबानी और अडानी का नाम लेते हुए हमला बोला है. उन्होंने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में एक सभा में कहा कि जब से चुनाव का ऐलान हुआ है, इन्होंने यानी राहुल गांधी ने अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया है. PM ने राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं आज तेलंगाना की धरती से पूछना चाहता हूं कि शहजादे घोषित करें कि इलेक्सन में ये अंबानी, अडानी से कितना माल उठाया है. काले धन के कितने बोरे भरकर मारे हैं. आज टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंची है क्या?
PM मोदी ने चुनाव रैली के दौरान पूछा कि क्या सौदा हुआ है. आपने रातों रात अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया. जरूर दाल में कुछ काला है. 5 साल तक अंबानी, अडानी को गाली दी और रातों रात गालियां बंद हो गईं. मतलब कोई न कोई चोरी का माल, टेंपो भर भरकर आपने पाया है. देश को जवाब देना पड़ेगा.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
