ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने वाउ सैलरी डेज सेल का ऐलान कर दिया है। 5 अक्टूबर तक चलने वाली इस सेल में होम अप्लायंसेज, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी,
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने वाउ सैलरी डेज सेल का ऐलान कर दिया है। 5 अक्टूबर तक चलने वाली इस सेल में होम अप्लायंसेज, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फर्नीचर आदि पर शानदार डील्स और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ग्राहक इस सेल में एलजी, बोश, बजाज, सोनी, डेल, मी ऐंड्रॉयड टीवी, होमटाउन, ड्यूरोफ्लेक्स जैसे बड़े ब्रैंड्स के हाई वैल्यू प्रॉडक्ट्स पर बढ़िया बचत कर सकते हैं। इस सेल में नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

शॉपिगं करने पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट
वाउ सैलरी डेज सेल सेल में एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई के जरिए शॉपिगं करने पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक 10 हजार रुपये की शॉपिंग पर अधिकतर 1,500 रुपये की छूट पा सकते हैं। सेल में कुछ खास चीज़ों पर विशेष छूट दी जा रही है। जिसकी जानकारी आज हम आपको दे रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस सेल में मिलने वाले कुछ टॉप ऑफर्स के बारे में।
इन अप्लायंसेज पर मिलेगा 50 फीसदी तक छूट
वाइट Westinghouse, तोशिबा और फॉक्सस्कार् जैसे ब्रैंड्स की हाल ही में लॉन्च हुई वॉशिंग मशीन इस सेल में उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है। रेफ्रिजरेटर पर 35 फीसदी तक जबकि वोटलास, डैकिन, एलजी, गोदरेज और सान्यो समेत कई दूसरे ब्रैंड्स के एसी को 40 फीसदी तक छूट के साथ लिया जा सकता है। बात करें टीवी की तो ऐमजॉन वाउ सैलरी डेज सेल में टेलिविजन पर 30 फीसदी तक और 4के टीवी पर भी 30 फीसदी तक छूट मिल रही है।
इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट
इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी भारी छूट दी जाएगी बोट, जेबीएल और एमआई जैसे ब्रांड्स पर भी 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा अगर स्पीकर्स और हेडफोन्स की बात करें तो उन पर 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। अमेजन की सेल में कंप्यूटिंग डिवाइसेज और अक्सेसरीज पर भी 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। सेल में लैपटॉप में खरीदने पर भी 35 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। ग्राहक गेमिंग डिवाइसेज, स्मार्टवॉच और हार्ड ड्राइव व एसएसडी पर भी कस्टमर्स 40 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं।
अमेजन पर जल्द शुरू होने वाली है ग्रेट इंडियन सेल
ई-कॉमर्स साइट अमेजन अपने प्लेटफार्म पर हर साल दिवाली से पहले फेस्टिव सीजन की शॉपिंग के लिए अमेजन इंडिया फेस्टिवल सेल का आयोजन करता है। इस साल भी इस सेल की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है। खास बात तो यह है कि इसमें नवरात्रि के लिए ऑफर्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें नवरात्रि सेल में फेशन प्रोडक्ट और अक्सेसरीज डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मेकअप प्रोडक्ट, किचन प्रोडक्ट जैसे हर तरह के सामान पर भी भारी छूट मिलेगी। अमेजन की तरफ से इस साल भी ग्रेट इंडिया फेस्टिवल 2020 सेल की घोषणा कर दी गई है। यहां से आप त्योहारों के लिए किफायती रेट पर शॉपिंग कर सकते हैं। वहीं सेल के दौरान प्राइम मेंबरशिप भी आधे दाम पर ले सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
