Discount on Smartphones : नथिंग फोन (1) फिलहाल अमजन पर 20,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। नथिंग फोन (1) ने अपने लॉन्च के बाद से ही स्मार्टफोन बाजार में काफी हलचल पैदा कर दी है और यह फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 50 फीसदी से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन (1) के बेस वेरिएंट की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिस्काउंट के बिना ये स्मार्टफोन 33,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

दो और वेरिएंट में है उपलब्ध
गौरतलब है कि नथिंग फोन (1) के अन्य दो वेरिएंट 8 जीबी / 256 जीबी और 12 जीबी / 256 जीबी भी डिस्काउंट के साथ क्रमश: 31,999 रुपये और 34,999 रुपये में उपलब्ध हैं। लॉन्च के वक्त भी यह स्मार्टफोन इतना सस्ता नहीं था। लॉन्च के समय, नथिंग फोन (1) इन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 35,999 रुपये और 38,999 रुपये थी। जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 32,999 रुपये में आया था। कंपनी ने बाद में स्मार्टफोन की कीमतें क्रमश: 33,999 रुपये, 36,999 रुपये और 39,999 रुपये कर दी थीं।

29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध
नथिंग फोन (1) को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान शानदार रेस्पोंस मिला था। अब फोन (1) 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। खरीदार स्मार्टफोन की कीमत को और कम कर सकते हैं। वो ऐसे कि फ्लिपकार्ट आपके पुराने स्मार्टफोन के बदले में 17,500 रुपये तक की छूट दे रहा है, जिससे कीमत घटकर 12,499 रुपये रह जाएगी। फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से आप 5 फीसदी कैशबैक ले सकते हैं।
क्या हैं फीचर्स
नथिंग फोन (1) में 6.55 इंच की ओलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले की टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। नथिंग फोन (1) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 जी+ चिपसेट पर चलता है। एसओसी को 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।\

कैसा है कैमरा सिस्टम
नथिंग फोन (1) एंड्रॉइड आधारित नथिंग ओएस पर चलता है, जिसका आप अब नथिंग लॉन्चर के माध्यम से एक्सपीरियंस ले सकते हैं जो कुछ स्मार्टफोन मॉडल के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसके लिए 33 वाट के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। जब कैमरे की बात आती है, तो स्मार्टफोन में पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सेटअप होता है जिसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड सेंसर होता है। आगे की ओर, नथिंग फोन (1) में 16 मेगापिक्सेल का सेल्फी शूटर है। इससे कुछ समय पहले फ्लिपकार्ट पर आईफोन पर शानदार ऑफर चल रहा था। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने ऐप्पल आईफोन 11 को डिस्काउंट के साथ 40,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया था। आईफोन 11 खरीदते समय पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर 17,500 रु तक की छूट दी जा रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
