अगर आप भी गेम खेलने का शौक रखते है तो आपके लिए अमेजन खास सेल लेकर आया है। अमेजन की ग्रैंड गेमिंग डेज सेल बीते कल रात 12 बजे से शुरू होकर 23 जुलाई की रात 12 बजे तक चलेगी।
नई दिल्ली: अगर आप भी गेम खेलने का शौक रखते है तो आपके लिए अमेजन खास सेल लेकर आया है। अमेजन की ग्रैंड गेमिंग डेज सेल बीते कल रात 12 बजे से शुरू होकर 23 जुलाई की रात 12 बजे तक चलेगी। इसके तहत गेम खेलने के शौकीन कस्टमर्स के लिए गेमिंग से जुड़े प्रोडक्ट्स पर तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा। गेमिंग डे सेल में लैपटॉप, मॉनीटर, एडवांस्ड हेडफोन, गेमिंग कंसोल्स, ग्राफिक कार्ड्स जैसे प्रोडक्ट्स की कीमत पर अच्छी छूट मिलेगी।

स्मार्ट टीवी पर मिलेगी 40 फीसदी तक छूट
इसके अलावा अमेजन सेल में लिनोवो , एसर , आसुस , एलजी , एचपी और सोनी जैसे ब्रांड के स्मार्ट टीवी पर भी डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। सेल में यूजर्स को बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर 40 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा 8,000 रुपये की मिनिमम पर्चेज पर 1500 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। सैमसंग सीरीज 5 फुल एचडी, एलईडी स्मार्ट टीवी 53,999 रुपये में मिलेगा। इसका स्क्रीन साइज 49 इंच है।
गेमिंग लैपटॉप पर भी सेल में मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट
अमेजन की इस सेल में गेमिंग लैपटॉप पर भी सेल में डिस्काउंट मिलेगा। लिनोवो का Legion Y540 लैपटॉप 9th जेनरेशन कोर i7 प्रोसेसर और NVIDIA GeForce GTX 1650 4 GB से लैस है। इसे सेल में सिर्फ 78,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। एसर का Nitro 7, 9th Gen, Core i7 लैपटॉप पर भी डिस्काउंट मिलेगा। यह लैपटॉप Nvidia GeForce GTX 1660Ti 4GB ग्राफिक कार्ड के साथ आता है। इसे 94,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। सेल में एलजी का 24 इंच का गेमिंग मॉनीटर 9,722 रुपये में उपलब्ध होगा। यह मॉनीटर डायनैमिक ऐक्शन सिंक, ब्लैक स्टेबलाइजर ऐंड गेम मोड के साथ आता है।
अमेजन एप्पल डेज सेल, आईफोन पर मिल रही छूट
अमेजन पर शनिवार मध्य रात्रि से शुरु हुई एप्पल डेज सेल 25 जुलाई तक जारी रहेगी। सेल में लेटेस्ट iPhone 11 सीरीज, एप्पल वॉच, MacBook आदि पर अच्छे ऑफर मिलेंगे। अमेजन के मुताबिक, ग्राहकों को इस सेल में iPhone 11 सीरीज अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलेगा। iPhone 11 की बात करें तो सेल के दौरान ग्राहक इसके 64GB वेरिएंट को 68,300 रुपये की जगह 62,900 रुपये में खरीद पाएंगे। यानी ग्राहकों को इसमें 5,400 रुपये की छूट का फायदा मिलेगा। वहीं एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max पर भी 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट ले सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
