दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए एक स्पेशल सेल में लेकर आ रही है। इस बार अमेजन ने अपने प्राइम मेंबर्स के लिए प्राइम डे सेल का एलान कर दिया है।
नई दिल्ली: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए एक स्पेशल सेल में लेकर आ रही है। इस बार अमेजन ने अपने प्राइम मेंबर्स के लिए प्राइम डे सेल का एलान कर दिया है। इस बार अमेजन प्राइम डे 2020 सेल 6 से 7 अगस्त के बीच होगी। इसमें अमेजन के प्राइम मेंबर्स पूरे दो दिन तक बेहतरीन शॉपिंग, सेविंग्स और ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट का फायदा ले सकेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते ई-कॉमर्स बिजनस पर दुनियाभर में खासा असर पड़ा है और इसके चलते इस बार सेल में देरी हुई है। भारत में चौथी बार प्राइम डे सेल का आयोजन होगा। इस डील में कई शानदार ऑफर्स मिलने की संभावना है। शुरू होगी Apple की सेल, मिलेगा भारी डिस्काउंट ये भी पढ़ें

शॉपिंग पर 20 प्रतिशत तक का कैशबैक
प्राइम डे हर साल होती है और इसे खासतौर पर अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए आयोजित किया जाता है। कंपनी आमतौर पर सेल की घोषणा के साथ कुछ बड़ी डील्स की भी जानकारी देती है। मिली जानकारी के मुताबकि इस सेल में नए प्रॉडक्ट लॉन्च, बेस्ट डील्स, ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट और दूसरे कई तरह के ऑफर मिलेंगे। इन दो दिनों में 300 से भी ज्यादा प्रॉ़डक्ट्स लॉन्च होंगे। वहीं कंपनी ने बताया कि प्राइम डे पर ज्यादा फायदा लेने के लिए 14 दिन के लीड-अप के दौरान, 23 जुलाई 2020 की मिडनाइट से 5 अगस्त, 2020 को रात 23:59 बजे तक, एमएसएमई की तरफ से बेचे जा रहे प्रॉडक्ट खरीद सकते हैं और अपने प्राइम डे शॉपिंग पर 20 प्रतिशत तक का कैशबैक ले सकते हैं।
इन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे ऑफर्स
कंपनी ने बताया कि सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, एप्लाइंसेज, टीवी, किचन, खिलौने, फैशन, ब्यूटी आदि पर बेहतरीन ऑफर्स मिलेंगे। इसके अलावा ईको, फायर टीवी और किंडल डिवाइसेज को भी सस्ते दामों पर खरीद सकेंगे। इसमें सैमसंग, प्रेस्टीज, इंटेल, फैबइंडिया, डाबर आदि जैसे ब्रांड्स के नए प्रोडक्ट भारत में सबसे पहले उपलब्ध होंगे। प्राइम डे सेल के दौरान ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक डेबिट, क्रेडिट कार्ड और ईएमआई भुगतान पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा अमेजन पे के साथ भुगतान और खरीदारी पर 2000 रुपए से ज्यादा का फायदा मिलेगा। मेंबर्स अमेजन पे-आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ प्राइम डे खरीदारी पर 5 फीसदी रिवार्ड प्वॉइंट्स और 5 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट भी हसिल कर सकते हैं।
जानिए कैसे बन सकते प्राइम मेंबरशिप का हिस्सा
बता दें कि अमेजन प्राइम डे सेल में हिस्सा लेने के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप होना जरूरी है। यह मेंबरशिप 999 रुपये प्रति साल या 129 रुपये महीने में ली जा सकती है। इस मेंबरशिप में फ्री फास्ट डिलिवरी के साथ ही प्राइम विडियो, प्राइम म्यूजिक और प्राइम रीडिंग जैसे ऑफर्स भी मिलते हैं।
प्राइम मेंबर्स को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
अमेजन की प्राइम डे साल के दौरान मनोरंजन के लिए भी सुविधा है। आज से यानी 22 जुलाई से प्राइम मेम्बर्स अंतरराष्ट्रीय, भारतीय और क्षेत्रीय भाषा में कई फिल्में उनकी प्रीमियर होने की तारीख से पहले ही देख सकेंगे। इनमें विद्या बालन स्टारर बायोपिक शकुंतला देवी (31 जुलाई) का वर्ल्ड प्रीमियर, श्रेया चौधरी, रितविक भौमिक, नररुद्दीन शाह और अतुल कुलकर्णी स्टारर नई अमेजन ओरिजनल सिरीज बंदिश बंडित (4 अगस्त), लोकप्रिय अंग्रेजी फिल्म जेमिनी मैन (22 जुलाई) और बर्ड्स प्रे (29 जुलाई) और कन्नड़ डायरेक्ट-टू-सर्विस फिल्म फ्रेंच बिरयानी (24 जुलाई) शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications