
Offer on Laptop : यदि आप कोई लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल हम यहां आपको एक ऐसे ऑफर की जानकारी देंगे, जिसके तहत आपको सवा लाख रु से भी अधिक महंगा लैपटॉप बेहद सस्ते में मिल सकता है। जिस लैपटॉप की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं उसकी कीमत है मार्केट में 1.29 लाख रु, मगर आप इसे मात्र 17000 रु में खरीद सकते हैं। पर आप भी सोच रहे होंगे कि भला इतना महंगा लैपटॉप इतने कम रेट पर कैसे मिल सकता है। आगे जानिए इसका कारण।
सस्ते में मिल रहा रिन्यूड लैपटॉप
दरअसल डेल की तरफ से 1.29 लाख रुपये वाला लैपटॉप 17 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। इसका कारण है कि यह लैपटॉप रिन्यूड है। खरीदने से पहले ये जान लीजिए कि आखिर रिन्यूड लैपटॉप क्या होता है। दरअसल अमजेन जैसी वेबसाइटों पर रोज ढेर सारे प्रोडक्ट बिकते हैं तो भारी संख्या में प्रोडक्ट रिटर्न भी होते हैं। रिटर्न प्रोसेस के दौरान इन प्रोडक्ट पर स्क्रैच आ जाती हैं। क्योंकि ये बार-बार खुलते और पैक होते हैं। फिर होता यह है कि ऐसे प्रोडक्ट थोड़े पुराने लगने लगते हैं और इसी वजह से ऐसे प्रोडक्ट नये रेट पर नहीं बिकते। इन्हीं प्रोडक्ट्स को रिन्यूड प्रोडक्ट कहा जाता है।
खरीदें या नहीं
रिन्यूड प्रोडक्ट के बारे में आप ये सोच रहे होंगे कि भला ऐसे प्रोडक्ट खरीदने या चाहिए या नहीं। इसका जवाब है हां। असल में अमेजन एक बेहद विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। यहां से अगर आप कोई भी प्रोडक्ट खरीदते हैं तो उसकी अपनी एक विश्वसनीयता होती है। बताया जाता है कि रिन्यूड प्रोडक्ट आधे से भी कम कीमत पर बिकते हैं। इसीलिए आप भी रिन्यूड प्रोडक्ट को बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं।
सस्ते में खरीदें रिन्यूड लैपटॉप
डेल का जो लैपटॉप सस्ते में बिक रहा है वो है लेटीट्यूड ई5470। मार्केट में इस लैपटॉप की कीमत 1.29 लाख रुपये है। पर इसे 86 फीसदी डिस्काउंट के बाद बेचा जा रहा है। इस तरह आपको यह लैपटॉप 17,899 रुपये में मिल जाएगा। अमेजन वेबसाइट पर ये लैपटॉप इतनी कम कीमत पर बिक रहा है।
ईएमआई का भी ऑप्शन
इस लैपटॉप को खरीदने के लिए ईएमआई का भी ऑप्शन मौजूद है। ये लैपटॉप आप 855 रुपये की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। ईएमआई पर खरीदने से आपकी जेब पर जरा भी एक्स्ट्रा भार नहीं पड़ेगा। इस लैपटॉप को खरीदने पर सेलेक्टेड बैंड कार्ड से डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। ये डिस्काउंट 1,342 रुपये तक का है। आपके पास लैपटॉप खरीदने के बाद 7 दिनों तक का रिप्लेसमेंट ऑफर भी होगा। रिप्लेसमेंट ऑफर के तहत ये सुविधा मिलती है कि प्रोडक्ट पसंद न आने पर आप उसे रिप्लेस करा सकते हैं।

जानिए लैपटॉप के फीचर्स
डेल के इस लैपटॉप में 14.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गयी है। ये 256 जीबी की स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ आता है। यह लैपटॉप विंडो 10 प्रो ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। इसमें इंटेल का ग्रॉफिक्स भी दिया गया है। बात करें प्रोसेसर की तो इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई5 सिक्स्थ जेन और 6200यू प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
