नई दिल्ली, जून 10। अमेजन मोबाइल सेविंग डेज सेल शुरू हो गयी है। इस सेल में स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ये सेल 12 जून तक चलेगी और इसमें कई अन्य ऑफर भी मिल रहे हैं। इनमें नो-कॉस्ट ईएमआई, एचडीएफसी बैंक से खरीदारी पर अतिरिक्त छूट और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं। जिन कंपनियों के स्मार्टफोन पर ऑफर हैं उनमें रियलमी, सैमसमंग, वीवो, शिओमी और अन्य कंपनियां शामिल हैं। आपको इयरफ़ोन और चार्जर जैसी स्मार्टफ़ोन एक्सेसरीज़ पर भी छूट मिलेगी।
कब तक है मौका
अमेज़न की ये सेल 12 जून तक चलेगी। इसमें वनप्लस, ओप्पो, वीवो, रियलमी और सैमसंग फोन और अन्य ब्रांडों की एक्सेसरीज पर भी ऑफर्स हैं। ग्राहक इन स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं। जो लोग वनप्लस 9आर, वनप्लस 9 या वनप्लस 9 प्रो खरीदना चाहते हैं, उन्हें एक्सचेंज पर 11,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा अमेजन एचडीएफसी बैंक कार्ड से लेनदेन पर वनप्लस 9 सीरीज के फोन छूट मिल रही है। वनप्लस 9आर को 2,000 रुपये, वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो को 3-3 हजार रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है।
ओप्पो के फोन पर छूट
ओप्पो एफ17 की कीमत 16,990 रु पर, मगर यह एक कूपन के साथ 1,000 रुपये की छूट के अलावा 1,750 रुपये की अतिरिक्त छूट के साथ उपलब्ध है। ओप्पो एफ19 प्रो+ 5जी, जिसकी कीमत अमेजन पर 25,990 रुपये है, को एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर 3,000 रुपये की इंस्टैंट छूट के साथ खरीदा जा सकता है। ओप्पो ए74 5जी को एचडीएफसी कार्ड ट्रांजैक्शन के साथ 2,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कुछ अन्य ओप्पो फोन पर भी छूट और ऑफर उपलब्ध हैं।
रियलमी के फोन पर छूट
रियलमी एक्स7 (6 जीबी + 128 जीबी), जिसकी कीमत 19,999 रुपये है, को एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदारी पर 750 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। ग्राहक अमेजन कूपन के साथ इस फोन पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। रियलमी नारजो 30ए की कीमत 8,499 रु है। मगर आपको एचडीएफसी बैंक का ऑफर इस फोन पर भी मिलेगा। साथ ही इस फोन पर 8,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
वीवो के फोन पर छूट
वीवो वाई51ए और वीवो वाई31 नौ महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान पर उपलब्ध है। वहीं आप वीवो एक्स60 सीरीज़ पर एचडीएफसी बैंक कार्ड से लेनदेन पर आप फ्लैट 750 रुपये की छूट पा सकते हैं। साथ ही वैनिला वीवो एक्स60 (37,990 रुपये) को आप 14,100 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर और वीवो एक्स60 प्रो (49,990 रुपये) को 15,100 रुपये एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।
ईयरफोन पर डिस्काउंट
जैबरा इलीट 65टी, जैबरा इलीट एक्टिव 65टी, जैबरा इलीट एक्टिव 75टी और जैबरा के अन्य टीडब्लूएस ईयरबड्स पर एचडीएफसी बैंक कार्ड से ट्रांजैक्शन पर 750 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं। इनमें जैबरा एलीट एक्टिव 75 टी पर अमेजन कूपन के साथ अतिरिक्त 500 रुपये की छूट मिल रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications