नई दिल्ली, सितंबर 26। अगर आप किसी रोजगार की तलाश में हैं बहुत जल्द आपकी यह तलाश पूरी हो सकती है। दरअसल ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन लाखों नौकरियां लेकर आ रही है। अमेजन इंडिया ने त्योहारी सीजन से पहले 110,000 से अधिक सीजनल जॉब्स जनरेट की हैं। ये जॉब्स मुंबई, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और चेन्नई सहित शहरों में उपलब्ध हैं। इन नए कर्मचारियों में से ज्यादातर अमेजन के सहयोगियों के मौजूदा नेटवर्क में शामिल होंगे और ग्राहकों के ऑर्डर लेने, पैक करने, शिप करने और डिलीवर करने के लिए उनका सपोर्ट करेंगे। नए कर्मचारियों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स भी शामिल हैं, जिनमें से कुछ वर्चुअल कस्टमर सर्विस मॉडल का हिस्सा हैं, जो घर से काम करने की सुविधा प्रदान करता है। यानी आपके पास मौका है घर बैठे कमाई करने का भी।
2025 तक 10 लाख नौकरियां
ये नई नौकरियां उन 8,000 नौकरी के अवसरों से अलग हैं, जिनकी घोषणा अमेज़न ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अपने पहले करियर डे के दौरान की थी। अमेजन इंडिया की योजना 2025 तक देश में 10 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने की है।
कंपनी को मिलेगी मदद
अमेजन के कस्टमर फुलफिलमेंट ऑपरेशंस के उपाध्यक्ष अखिल सक्सेना ने कहा है कि 110,000 से अधिक की वर्कफोर्स हमें अपनी डिलिवरी और कस्टमर सर्विस कैपेबिलिटीज को मजबूत करने में मदद करेगी। इससे कंपनी एक दमदार कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफर कर सकेगी।
बढ़ाया है नेटवर्क
2021 में, अमेजन इंडिया ने अपने फिलफिलमेंट और डिलिवरी नेटवर्क का विस्तार किया और अब 15 राज्यों में इसके 60 से अधिक फुलफिलमेंट सेंटर, 19 राज्यों में सॉर्ट सेंटर, 1700 से अधिक अमेजन के स्वामित्व वाले और पार्टनर डिलीवरी स्टेशन, 28,000 के करीब 'आई हैव स्पेस' पार्टनर और हजारों अमेजन फ्लेक्स डिलीवरी पार्टनर हैं।
35 शहरों में हायरिंग
अपने करियर डे से पहले कंपनी ने घोषणा की थी कि यह बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, गुड़गांव, मुंबई, कोलकाता, नोएडा, अमृतसर, अहमदाबाद, भोपाल, कोयंबटूर, जयपुर, कानपुर, लुधियाना, पुणे जैसे शहरों सहित देश के 35 शहरों में 8,000 से अधिक डायरेक्ट भर्ती कर रही है। ये नौकरी के अवसर कॉर्पोरेट, प्रौद्योगिकी, कस्टमर सर्विस और ऑपरेशन भूमिकाओं में हैं।
1 लाख से अधिक कर्मचारी
वर्तमान में, अमेजन विभिन्न क्षेत्रों (जैसे इंजीनियरिंग, एप्लाइड साइंस, व्यवसाय प्रबंधन, सप्लाई चेन, ऑपरेशन, फाइनेंस, एनालिटिक्स के लिए एचआर, कंटेंट क्रिएशन और अधिग्रहण, मार्केटिंग, रियल एस्टेट, कॉर्पोरेट सुरक्षा, वीडियो, म्यूजिक और कई अन्य सेक्टरों में 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिए हुए है। अमेजन के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी हब है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications