ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने भारत में प्राइम नाउ डिलीवरी एप को बंद करने का फैसला लिया है। जी हां भारत में जल्द ही प्राइम नाउ सर्विस को बंद हो जाएगी।
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने भारत में प्राइम नाउ डिलीवरी एप को बंद करने का फैसला लिया है। जी हां भारत में जल्द ही प्राइम नाउ सर्विस को बंद हो जाएगी। यह कंपनी का मुख्य रूप से ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॅार्म है। इस पर ग्रॉसरी समेत इलेक्ट्रॉनिक, होम व किचन का जरूरी सामान भी मिलता है। प्राइम नाउ 2 घंटे में सामान की डिलीवरी करने का दावा करता है।

जानकारी दें कि अमेजन प्राइम नाउ केवल अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी ने प्राइम नाउ सर्विस बंद करने का फैसला इसकी खराब परफॉरमेंस के चलते लिया है। इसे 2016 में अमेजन नाउ के नाम से लॉन्च किया गया था, बाद में कंपनी ने इसका नाम बदलकर प्राइम नाउ कर दिया। फिलहाल अमेजन की ओर से प्राइम नाउ सर्विस बंद करने का एलान आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है लेकिन इसके ऐप पर एक मैसेज शो हो रहा है। इस मैसेज में कहा जा रहा है कि अमेजन प्राइम नाउ का सपोर्ट जल्द खत्म होने वाला है। यह सर्विस अब अमेजन के मेन ऐप्लिकेशन में अमेजन फ्रेश से रिप्लेस की जाएगी।
अमेजॉन फ्रेश
अमेजॉन फ्रेश कंपनी के मेन ऐप में ही मौजूद ग्रॉसरी स्टोर है। अमेजॉन फ्रेश पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। मालूम हो कि अभी तक इसकी सर्विस बेंगलुरु तक सीमित थी लेकिन अब इसे दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और हैदराबाद जैसे 6 और शहरों के लिए शुरू किया गया है।
कोरोना वायरस का प्रभाव
कोरोना वायरस के चलते सिर्फ अमेजन ही नहीं बल्कि ग्रोफर्स और बिग बास्केट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी अपनी सर्विस बंद कर दिया है। अमेजन के मुताबिक, जरूरी उत्पादों को छोड़कर अन्य उत्पादों के लिए ऑर्डर नहीं लिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने अपने डिलीवरी सिस्टम को भी बंद किया है। बिग बास्केट फिलहाल जरूरी कैटेगरी में आने वाले दूध की डिलीवरी करता है जिसके लिए सुबह 7 बजे से पहले तक का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि ऑनलाइन डिलीवरी देने वाली कंपनियों से प्रशासन बात कर रही है। जल्द ही इनकी सेवाएं बहाल होंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications