Amazon India Referral Commission: अमेजॉन ने अपने सेलर्स(विक्रेताओं) को बड़ी राहत दे दी है। कंपनी अब प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले 300 रुपये से कम कीमत के 1.2 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर सेलर से कोई रेफरल फीस नहीं लेगी। यह फैसला छोटे सेलर को बढ़ावा देने और सेलर को अमेजॉन इंडिया पर बिजनेस बढ़ाने में मदद करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इससे छोटे बिजनेस कर रहे कारोबारियों का समर्थन होगा और अमेजॉन पर विक्रेताओं की ग्रोथ भी होगी।

इन प्रोडक्ट्स पर नहीं लिया जाएगा कमीशन (Amazon India Commission Waiver)
अमेजॉन का ये फैसला जूते, ज्वेलरी, ग्रॉसरी, होम डेकोर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, खिलौने, किचन आइटम और पालतू जानवरों से जुड़े सामानों के अलावा कुल 135 कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर लागू होगा। यानी 300 रुपये से कम वैल्यू वाले इन प्रोडक्ट्स पर कारोबारियों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा।
कंपनी ने शुरू किया फ्लैट शिपिंग रेट (Amazon India commission fee)
अमेजॉन ने ये भी जानकारी दी है कि ईजी शिप और सेलर फ्लेक्स जैसी डिलीवरी सर्विस का यूज करने वाले सेलर्स के लिए फ्लैट शिपिंग रेट शुरू किया गया है। फ्लैट शिपिंग रेट का मतलब है कि शिपिंग की कीमत सामान के वजन, साइज या दूरी के बजाय, एक निश्चित दर पर तय होती है।
कंपनी ने ये भी बताया है कि नेशनल शिपिंग दरें घटकर 77 रुपये से 65 रुपये पर आ गई हैं। वहीं, 1 किलोग्राम से कम वजन वाले हल्के सामानों पर हैंडलिंग शुल्क में 17 रुपये तक कम कर दी गई है।
अमेजॉन इंडिया के सेलिंग पार्टनर सर्विसेज के डायरेक्टर अमित नंदा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि कम कीमत वाले करोड़ों प्रोडक्ट्स पर रेफरल फीस को हटाकर और शिपिंग खर्च को कम करके हम सेलर्स के लिए अमेजॉन डॉट इन पर बिक्री को और आसान बना रहे हैं। ये सभी बदलाव 7 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। फिलहाल अमेजॉन इंडिया के मार्केटप्लेस पर 16 लाख से ज्यादा सेलर्स हैं।
छोटे और मध्यम बिजनेस को मिलेगा बढ़ावा
अमेजॉन के मुताबिक, पिछले 8 महीनों में यह दूसरी कटौती है। सितंबर 2024 में, अमेजॉन इंडिया ने मार्केटप्लेस पर 59 प्रोडक्ट्स कैटेगरी के लिए सेलिंग फीस में 3 से 12% तक की कटौती की घोषणा की थी। ये कटौती भारत भर में छोटे और मध्यम बिजनेस की बढ़ोतरी और सफलता का समर्थन करने के लिए अमेजॉन के प्रयास का हिस्सा है।
अमेजॉन भारत में 2013 में लॉन्च होने के बाद से, अपने मार्केटप्लेस पर 1.6 मिलियन से अधिक विक्रेताओं को शामिल किया है। भारत में सभी सर्विसेबल पिन-कोड यूजर्स को स्मार्टफ़ोन से लेकर घरेलू सामानों और कई कैटेगरी में प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं।
फिलहाल, कंपनी छोटे बिजनेस को डिजिटल बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कई परेशानियों को दूर करने और ग्राहकों को वैल्यू देने के लिए इंडस्ट्री कई तरीकों को भी अपना रही है। 90% से ज़्यादा विक्रेता छोटे और मध्यम बिजनेस हैं, जिनमें से 50% से ज़्यादा सेलर्स टियर 2, 3 और 4 शहरों में मौजूद हैं। यह भारत भर में स्थानीय बिजनेस और कारोबारियों को सशक्त बनाने और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने के लिए अमेजॉन की पहल है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications