Amazon India: ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को अमेजॉन इंडिया ने हाल ही में बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों से हर ऑर्डर पर ₹5 का अतिरिक्त शुल्क वसूलना शुरू किया है, जिसे मार्केटप्लेस फीस कहा जा रहा है।

प्राइम मेंबर्स को भी देना पड़ेगा चार्ज
इस नए चार्ज को लेकर खासकर प्राइम मेंबर्स में नाराजगी देखी जा रही है, जो पहले से ही मेंबरशिप के लिए भुगतान करते हैं। इस तरह का शुल्क पहले Flipkart और Zepto जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने भी लागू किया था, और अब Amazon भी उसी दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है।
हालांकि, कई ग्राहक इसे छुपा हुआ खर्च मान रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि छोटे-छोटे चार्ज जोड़कर कंपनियां छिपे हुए खर्च बढ़ा रही हैं। इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर भी मिली-जुले कमेंट्स देखने को मिल रही हैं।
कंपनी ने दी ये जानकारी
Amazon India का कहना है कि यह चार्ज उनके प्लेटफॉर्म को चलाने और यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए जरूरी है। इस बदलाव के पीछे की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि अप्रैल 2025 में Amazon ने ₹300 से कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स पर सेलर्स से ली जाने वाली रेफरल फीस में कटौती की थी। अब इसकी भरपाई के लिए यह ₹5 का फ्लैट चार्ज सभी ग्राहकों से लिया जा रहा है।
हर कैटेगरी के ऑर्डर पर लागू चार्ज
इसमें प्राइम मेंबर्स भी शामिल हैं, जो पहले फ्री डिलीवरी जैसी सुविधाएं पाते थे। यह चार्ज हर कैटेगरी के ऑर्डर पर लागू है, सिर्फ डिजिटल प्रोडक्ट्स और गिफ्ट कार्ड्स को छोड़कर। ग्राहकों की नाराजगी का कारण यह है कि छोटे ऑर्डर पर यह फीस ज्यादा असर डालती है और लोगों को अब हर खरीदारी पर अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है।
Amazon ने इस नए मार्केटप्लेस शुल्क को लेकर अपनी रिफंड पॉलिसी भी स्पष्ट कर दी है। अगर कोई ग्राहक शिपमेंट से पहले पूरा ऑर्डर कैंसल कर देता है, तो ₹5 की यह फीस पूरी तरह वापस कर दी जाएगी। लेकिन अगर ऑर्डर में से सिर्फ कुछ आइटम्स ही कैंसल किए जाते हैं, तो फीस का हिस्सा ही रिफंड होगा।
जैसे अगर आपने ₹500 का ऑर्डर किया और उसमें से ₹100 का सामान कैंसल किया, तो आपको ₹1 की फीस वापस मिलेगी। यानी रिफंड उस प्रोडक्ट वैल्यू के अनुपात में मिलेगा, जिसे कैंसल किया गया है। ग्राहकों को अब ऑर्डर कैंसल करते समय इस नई रिफंड पॉलिसी का ध्यान रखना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
