नयी दिल्ली। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो कुछ दिन रुकें। क्योंकि बहुत जल्द एक बड़ा ऑफर आ रहा है। ऑफर के तहत आप दमदार और काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्मार्टफोन्स को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। असल में अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल लेकर आ रही है। ये सेल 20 जनवरी को शुरू होगी और 23 जनवरी तक चलेगी। इसी सेल में सैमसंग सहित अन्य बड़ी कंपनियों के दमदार स्मार्टफोन को डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे। सेल में मोबाइल और ऐक्सेसरीज पर 40 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।
और क्या मिलेंगे ऑफर्स
अमेजन की आने वाली ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और टोटल डैमेज प्रोटेक्शन जैसे अन्य ऑफर्स भी पेश किए जाएंगे। एक और खास बात की अमेजन ने इस सेल के लिए एसबीआई के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत यदि आप एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो आपको 10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम51
अमेजन की आने वाली सेल में सैमसंग गैलेक्सी एम51 को तगड़े डिस्काउंट पर खरीदा सकेगा। इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इस फोन की कीमत 22,999 रु है। मगर सेल में आपको ये फोन सिर्फ 20,999 रु में मिलेगा। इस फोन में 7000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से आपको ये फोन और भी सस्ते में मिलेगा। इस फोन में 6.7 इंच की एसएमोलेड+ डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।
वनप्लस 8टी
अमेजन सेल में वनप्लस 8टी को 2,500 रुपये के कूपन के साथ 40,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे। वैसे इस फोन की कीमत और ज्यादा है। वनप्लस 8टी पर 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी मिलेगा। बता दें कि वनप्लस 8टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मौजूद है।
रेडमी नोट 9 प्रो
रेडमी नोट 9 प्रो को अमेजन की सेल में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। मालूम हो कि इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में यदि आप खरीदेंगे तो 2000 रु तक की छूट मिलेगी। हैंडसेट में पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 जी प्रोसेसर के साथ 48 मेगापिक्सेल क्वाड (4) कैमरा सेटअप है।
सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम एडिशन
सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम एडिशन को आप 1000 रुपये के कूपन के साथ 14,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस फोन में 4 रिटर कैमरा सेट-अप है, जिसमें मैन कैमरा 64 मेगापिक्सेल का है। फोन में 6.4 इंच की एसएमोलेड डिस्प्ले मौजू है। अमेजन की सेल आम ग्राहकों के लिए 20 जनवरी से शुरू होगी, मगर अमेजन प्राइम मेंबर्स 24 घंटे पहले यानी 19 जनवरी 2021 से सेल में खरीदारी कर सकेंगे। से में नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड, अमेज़न पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड, अमेज़न पे लेटर और चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा। अमेज़न ने आईफोन 12 मिनी पर भी बड़ी छूट मिलने का संकेत दिया है, मगर छूट कितनी होगी इसकी जानकारी नहीं है। इस समय आईफोन 12 मिनी की कीमत 69,900 रु है, जो काफी कम कीमत पर मिलने की संभावना है।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications