
Amazon Great Republic Day Sale : जैसा कि भारत 26 जनवरी, 2023 को अपने गणतंत्र दिवस के लिए तैयार है, तो अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स ब्रांड्स ने समय से पहले ही अपनी स्पेशल सेल शुरू कर दी हैं। फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़ सेल लाइव है और 20 जनवरी तक चलेगी, जबकि अमेज़न की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल भी 15 जनवरी से शुरू हो गयी है और 20 जनवरी तक चलेगी। इन सेल के दौरान कई मोबाइल फोन पर शानदार डील्स मिल रही हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस22 और गैलेक्सी एस22 प्लस
सैमसंग गैलेक्सी एस22 का बेस मॉडल अमेज़न इंडिया पर 50,999 रुपये की डिस्काउंटेंड कीमत पर उपलब्ध है। यदि आप अधिक हेवी यूज के लिए बड़ी स्क्रीन साइज और हेवी बैटरी पसंद करते हैं, तो गैलेक्सी एस22+ को फ्लिपकार्ट से 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
वनप्लस 10 सीरीज
वनप्लस 10 प्रो और वनप्लस 10आर दोनों ही अमेज़न इंडिया पर ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। वनप्लस 10 प्रो अब 61,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध है, जबकि वनप्लस 10आर अमेज़न पर 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। इसके अलावा एसबीआई कार्डधारक अधिक छूट का लाभ उठा सकते हैं। उन्हें वनप्लस 10 प्रो पर 6,000 रुपये तक और 10आर पर 3,000 रुपये तक अतिरिक्त छूट मिलेगी।
शिओमी 12 प्रो
शिओमी 12 प्रो को 2022 का बेस्ट वैल्यू वाला फ्लैगशिप फोन माना जा रहा है। इस फोन को इस समय अमेज़न की सेल के दौरान 54,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, अमेजन सभी बैंकों के कार्ड का उपयोग करके किए गए लेनदेन पर 7,000 रुपये की और छूट दे रहा है, जिससे बेस मॉडल के लिए फोन की कीमत 47,999 रह जाती है।
फ्लिपकार्ट पर ऑफर
आईफोन 14 सीरीज
आईफोन 14 सीरीज फ्लिपकार्ट पर काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। इस आईफोन का बेस मॉडल 66,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर उपलब्ध है, जबकि आईफोन 14 प्लस 75,999 रुपये से शुरू होता है। इसके साथ ही आईफोन 14 प्रो 1,22,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि आईफोन 14 प्रो मैक्स 1,32,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट आईसीआईसीआई बैंक और सिटी बैंक क्रेडिट, डेबिट और ईएमआई लेनदेन पर कई छूट दे रहा है।
कुछ और फोन्स पर मिल रहे ऑफर (फ्लिपकार्ट)
गूगल पिक्सेल 7 सीरीज फ्लिपकार्ट पर 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। पिक्सेल 7 की कीमत 56,999 रुपये से शुरू होती है और पिक्सेल 7 प्रो की कीमत 81,999 रुपये से। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड उपयोगकर्ता पिक्सेल 7 पर 6,000 रुपये और पिक्सेल 7 प्रो पर 8,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 फ्लिपकार्ट के माध्यम से 49,925 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 अमेज़न इंडिया के माध्यम से भी 99,999 रुपये की भारी डिस्काउंटेड कीमत पर उपलब्ध है। नथिंग फोन (1) फ्लिपकार्ट के माध्यम से 25,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। पिक्सेल 6ए यहां 29,999 रुपये में उपलब्ध है, जो इसे भारत में 30,000 रुपये से कम के सबसे अच्छे स्मार्टफोन में से एक बनाता है।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications