ई-कामर्स साइट अमेज़न इंडिया ने 2021 के लिए अपनी पहली बिग सेल का एलान कर दिया है। बता दें कि इस साल का नाम है ग्रेट रिपब्लिक डे सेल, जो भारत में 20 जनवरी से शुरु होकर 23 जनवरी तक लाइव रहेगी।
नई दिल्ली: ई-कामर्स साइट अमेज़न इंडिया ने 2021 के लिए अपनी पहली बिग सेल का एलान कर दिया है। बता दें कि इस साल का नाम है ग्रेट रिपब्लिक डे सेल, जो भारत में 20 जनवरी से शुरु होकर 23 जनवरी तक लाइव रहेगी। अच्छी बात ये है कि प्राइम मेंबर्स इस सेल का फायदा 24 घंटे पहले मतलब 19 जनवरी को रात 12 बजे से उठा सकते हैं।

ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2021 के दौरान अमेजन ब्रांड वाले प्रोडक्ट्स पर ई-कॉमर्स कंपनी 80 पर्सेंट तक की छूट देगी। इनमें टीवी और फ्रिज जैसे अप्लायंसेज, होम और किचन प्रॉडक्ट, रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्रॉडक्ट, कपड़े और जूते जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
इन कार्ड पर मिलेगा एक्सट्रा डिस्काउंट
सेल शुरू होने से पहले सेल में मिलने वाले कुछ ऑफर्स और टॉप डील्स का पता चल गया है। सेल के लिए अमेज़न ने कुछ बैंक के साथ पार्टनरशिप भी की है, जिससे ग्राहकों को अडिशनल फायदा दिया जाएगा। वहीं जानकारी के मुताबिक सेल से खरीदारी करने पर ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट ईएमआई, बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड, अमेज़ॅन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ज, अमेज़न पे लेटर और सेलेक्ट डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा।
आधी से कम कीमत पर फ़ोन खरीदने का मौका
सेल में स्मार्टफोन और एसेसरीज़ की खरीद पर 40% तक की छूट दी जा रही है, और 18 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई के साथ एक्सचेंज ऑफर पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। जबकि सेल में सैमसंग गैलेक्सी M02s, रेडमी 9 पावर, Mi 10i और गैलेक्सी S21 को बैंक ऑफर्स के साथ घर लाया जा सकता है। वहीं अमेज़न ने iPhone 12 मिनी, वनप्लस 8T, सैमसंग गैलेक्सी M51, सैमसंग गैलेक्सी M31s, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स और रेडमी नोट 9 को सस्ते में टीज़ किया है।
वीवो स्मार्टफोन्स पर 30% की छूट
इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी M51 को लिमिटेड टाइम के लिए 8,000 रुपये की छूट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं ऐपल आईफोन 12 mini पर पहली बार डिस्काउंट दिया जाएगा। अमेज़न ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि सेल में वीवो स्मार्टफोन्स पर 30% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा, साथ ही। इसपर एक्सचेंज ऑफर के तहत 5,000 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ ओप्पो के स्मार्टफोन्स पर भी ग्राहक 30% तक की छूट पा सकते हैं, साथ ही इसपर 12 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी दिया जाएगा।
इन प्रोडक्ट्स को खरीदने पर मिलेगा 80% के डिस्काउंट
स्मार्टफोन्स के अलावा मोबाइल एससेरीज़ की बात करें तो इसे 69 रुपये के शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं पावर बैंक्स को ग्राहक 80% के डिस्काउंट पर और हेडसेट को 179 रुपये के शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2021 के दौरान लैपटॉप पर 30,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। वहीं हेडफोन पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। अमेज़न इस सेल में टैबलेट पर 45 प्रतिशत तक की छूट देने वाला है। वहीं रिपब्लिक डे सेल में स्मार्टवॉच पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। कई कैमरों पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
बड़े अप्लायंसेज पर भी भारी छूट
यह ग्रेट रिपब्लिक डे सेल वनप्लस, सैमसंग, श्याओमी जैसे ब्रांडों पर स्मार्टफोन डिल्स, इलेक्ट्रोनिक बैंड जैसै HP, Lenovo, Mi, JBL, BoAt, Sony, Samsung, Amazfit, Canon, Fujifilm और LG, Bosch, Samsung, Whirlpool जैसे होम प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिल्स दे रहा है. इनमें टीवी और फ्रिज जैसे अप्लायंसेज, होम और किचन प्रॉडक्ट, रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्रॉडक्ट, कपड़े और जूते जैसे प्रॉडक्ट शामिल हैं।
30 हजार रु से भी कम में लॉन्च हुआ 50 इंच का TV, जानें कीमत और फीचर्स
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
