अभी कुछ ही घंटों पहले अमेज़न इंडिया पर चल रही अमेज़न प्राइम डे सेल का अंत हुआ है, यह सेल दो दिन तक चली थी हालाँकि यह सेल मात्र अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए ही थी
नई दिल्ली: अभी कुछ ही घंटों पहले अमेज़न इंडिया पर चल रही अमेज़न प्राइम डे सेल का अंत हुआ है, यह सेल दो दिन तक चली थी हालाँकि यह सेल मात्र अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए ही थी, लेकिन इसके ठीक बाद ही अब अमेज़न फ्रीडम सेल भी शुरू हो गई है। इस दौरान पॉप्युलर स्मार्टफोन्स से लेकर लैपटॉप, टीवी और ऐमजॉन डिवाइसेज पर ऑफर्स मिल रहे हैं। हम सेल में मिल रहीं बेस्ट डील्स आपके लिए लेकर आए हैं।

बता दें कि 8 अगस्त यानी आज से प्लैटफॉर्म पर फ्रीडम सेल की शुरुआत की है। ये सेल सिर्फ 4 दिनों के लिए रखी गई है, जिसका आखिरी दिन 11 अगस्त को है। सेल में हर कैटेगरी के सामान पर कोई न कोई डील ज़रूर दी जा रही है। सेल के दौरान OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro, Oppo Reno 4, Redmi K20 Pro और Samsung Galaxy S10 समेत कुछ लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी ऑफर दिया जा रहा है।
10% का एक्सट्रा डिस्काउंट
वहीं अमेज़न.इन पर दी गई जानकारी के मुताबिक सेल में मोबाइल और एक्सेसरीज़ पर 40% की छूट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर 55% का डिस्काउंट, होम और किचन पर 70% की छूट दी जा रही है। इतना ही सेल में अगर खरीदारी करने के लिए एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 10% का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। बता दें कि कोरोना की वजह से अगर आप घर से बाहर नहीं निकलना चाह रहे हैं लेकिन आपको शानदार फैशनेबल कपड़ों की जरूरत है तो अमेजन पर आपके लिए काफी शानदार ऑफर्स हैं। अमजेन पर फ्रीडम सेल में लेडीज के लिए लेटेस्ट फैशन के ढेरों ऑफर्स हैं।
इन स्मार्टफोंस पर मिल रही है बेस्ट डील्स
- वनप्लस 7T के दमदार कैमरा वाले इस फोन का ओरिजनल प्राइस 39,999 रुपये है लेकिन सेल में यह फोन 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। प्राइम मेंबर्स को इसपर 2,000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेने पर 15,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
- पिछले साल लॉन्च वनप्लस 7T Pro के इस पावरफुल डिवाइस पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट सेल में दिया जा रहा है। इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट का ओरिजनल प्राइस 53,999 रुपये है और फ्रीडम डेज सेल में इसे 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 16,600 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। किसी भी तरह का ऑनलाइन पेमेंट करने पर बायर्स को 3,000 रुपये ऐमजॉन पे में वापस मिल जाएंगे। इस तरह फोन 37,990 रुपये के बजाय 31,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- शाओमी की रेडमी सीरीज के फ्लैगशिप किलर डिवाइस को सेल में काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 28,999 रुपये है और सेल में यह 22,999 रुपये में मिल रहा है। एसबीआई कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है।
हेडफोन पर मिलेगी 33% तक की छूट
सोनी WH-1000XM3 हेडफोन पर 33% की छूट के बाद सोनी के इस हेडफोन को 19,990 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। हेडफोन में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (एएनसी) और एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट दिया गया है। अमेज़न फ्रीडम सेल में सैमसंग की स्मार्टवॉच पर 36% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन को 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये वॉच 42mm स्क्रीन के साथ आती है।
वनप्लस टीवी को सेल में मात्र 59,899 रुपये में खरीदें
वनप्लस 55 इंच Q1 सीरीज़ एंड्रॉएड QLED टीवी पर भी भारी छूट मिल रही है। वनप्लस की Q1 सीरीज़ के बड़े टीवी को सेल में बायर्स 59,899 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टीवी की असल कीमत 69,900 रुपये है। इसके साथ ही एक्सचेंज करने पर सेल के दौरान 8000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। शियोमी की रेडमी सीरीज के फ्लैगशिप किलर डिवाइस को सेल में काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है और सेल में ये सिर्फ 22,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
