नई दिल्ली। अमेरिकी कंपनियां और दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियां अमेजन, फेसबुक, एप्पल और गूगल को कोरोना कॉल में रिकॉर्ड तोड़ कमाई हुई है। यह अलग बात है कि इस दौरान अमेरिका की अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड 32.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते कुल 3.2 करोड़ अमेरिकी बेरोजगार हो गए हैं। आइये जानते हैं इन कंपनियों ने ऐसा क्या किया।
गूगल को फिर से मिलने ऐड
गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने बताया है कि गूगल को फिर से ऑनलाइन ऐड मिलने लगा है। मार्च में इसमें भारी गिरावट आ गई थी। अल्फाबेट ने बताया कि उसकी दूसरी तिमाही में आय 38.3 बिलियान डॉलर रही है। कंपनी के अनुसार उसकी आय की ग्रोथ 2.9 फीसदी रही है, जो 2009 के बाद सबसे कम है। वहीं कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 28 बिलियन डॉलर के शेयर वापस खरीदेगी। अल्फाबेट की इस तिमाही में शुद्ध आय 7 बिलियनन डॉलर की रही है।
एप्पल का तिमाही लाभ बढ़ा
अमेरिका की टेक कंपनी एप्पल को एनालिस्टों की उम्मीद से ज्यादा लाभ हुआ है। कंपनी का कहना है कि उसकी सप्लाई चेन में सुधार हुआ है और बिक्री बढ़ी है। अच्छे तिमाही परिणाम के चलते कंपनी का अमेरिकी शेयर बाजार में शेयर का दाम 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। वहीं कंपनी कहा है कि उसने अपने हर 1 शेयर को 4 शेयर में विभाजन को मंजूरी भी दे दी है। तिमाही परिणाम के साथ कंपनी ने बताया है कि उसके आईफोन की बिक्री बढ़कर 400 करोड़ सेट तक पहुंच गई है। कंपनी को तिमाही के दौरान 26.42 बिलियन डॉलर की आय हुई है।
फेसबुक की कमाई बढ़ी
अमेरिकी की एक और टेक कंपनी फेसबुक ने भी अच्छे तिमाही परिणाम जारी किए हैं। कंपनी को तिमाही के दौरान 5.2 बिलियन डॉलर की रही है। इस प्रकार से फेसबुक की आय प्रति शेयर करीब 1.80 डॉलर रही है। कंपनी की आय में बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण विज्ञापन से आय का बढ़ना रहा है। इस सिगमेंट में आय 10 फीसदी बढ़कर 18.3 बिलियन डॉलर हो गई है।
अमेजन ने कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया
अमेजन को कोरोना कॉल में भी रिकॉर्ड कमाई हुई है। तिमाही परिणाम के अनुसार कंपनी की कमाई 40 फीसदी बढकर 88.9 बिलियन डॉलर हो गई है। कंपनी का काम इतना तेजी से बढ़ा है कि उसने हाल की महीनों में ही करीब पौने दो लाख कर्मचारियों की भर्ती की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications