जल्द ही क्रिसमस आने वाला, और फिर तुरंत ही नया साल आ जाएगा। अगर आप भी क्रिसमस या नए साल के अवसर पर किसी को स्मार्टफोन गिफ्ट करने का मन बना रहें तो ये खबर जरूर पढ़ें।
नई दिल्ली: जल्द ही क्रिसमस आने वाला, और फिर तुरंत ही नया साल आ जाएगा। अगर आप भी क्रिसमस या नए साल के अवसर पर किसी को स्मार्टफोन गिफ्ट करने का मन बना रहें तो ये खबर जरूर पढ़ें। जी हां सस्ते में अच्छा स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते है। दरअसल अमेजन पर पर फैब फोन्स फेस्ट शुरू हुआ है। इस फेस्ट में कई स्मार्टफोन्स पर धांसू डील्स मिल रही हैं। ऐमजॉन फैब फोन्स फेस्ट में टॉप फोन्स पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट Year End Sale में स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट ये भी पढ़ें

23 दिसंबर तक सेल का ले भरपूर मजा
ऐसे में OnePlus 7T, Redmi K20 Pro और OnePlus 7 Pro जैसे पॉप्युलर स्मार्ट फोन खरीदना चाहते हैं तो अमेजन आपको बेहतरीन ऑफर दे रहा है। इसके अलावा, नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शंस, एक्सचेंज डिस्काउंट, फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शंस पर 750 रुपये की छूट मिल रही है। ध्यान रहे अमेजन पर यह सेल 23 दिसंबर तक चलेगी।
सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज पर 3,500 रुपये तक की छूट
- ऐमजॉन पर शुरू हुई सेल में सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज इस साल के सबसे कम दाम पर मिल रहे हैं।
- Samsung Galaxy M सीरीज पर 3,500 रुपये तक की छूट मिल रही है।
- सेल में Samsung Galaxy M30 स्मार्टफोन 15,999 रुपये में मिल रहा है, इसका ऑरिजनल प्राइस 19,590 रुपये है।
- वहीं, Samsung Galaxy M40 स्मार्टफोन ऐमजॉन पर चल रही सेल में 16,999 रुपये में मिल रहा है, इसका ऑरिजनल प्राइस 19,999 रुपये है।
- गैलेक्सी M20 स्मार्टफोन 11,499 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी M10 सेल में 7,499 रुपये में मिल रहा है। सैमसंग का Galaxy M30s स्मार्टफोन 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।
शाओमी के फोन्स पर शानदार ऑफर
- शाओमी का Redmi K20 Pro स्मार्टफोन 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। इस स्मार्टफोन का 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 24,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि 256GB वाला वेरियंट 27,999 रुपये में लिस्टेड है।
- वहीं ऐमजॉन, एक्सचेंज के तहत 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट और 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन दे रही है।
- इसके अलावा, Redmi 7A स्मार्टफोन 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 5,000 रुपये में लिस्टेड है।
- इसके अलावा, 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन सेल में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। यह स्मार्टफोन पहली बार एक्सचेंज ऑफर के तहत आया है।
- जबकि, Redmi Note 8 स्मार्टफोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल में मिल रहा है।
वनप्लस 7 Pro पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट
- अमेजन पर चल रही सेल में 8GB रैम वाले OnePlus 7 Pro पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
- OnePlus 7 Pro को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बात करें इस फोन का ओरिजनल प्राइस कि तो 52,999 रुपये है। इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI परचेज पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
- कार्ड डिस्काउंट के साथ खरीदार कुल 12,000 रुपये का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
- फैब फोन्स फेस्ट में OnePlus 7T स्मार्टफोन 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 34,999 रुपये में मिल रहा है। यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत है।
- इसी तरह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला OnePlus 7T स्मार्टफोन 37,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहा है।
- अमेजन सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदारी करने पर ग्राहकों को 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
- अमेजन सेल में iPhone XR को 45,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 11 Pro को 99,900 रुपये के शुरुआती प्राइस पर ले सकते हैं।
- वहीं, Vivo U10 को 8,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
70 फीसदी तक की छूट मिल रही पावर बैंक पर
अगर प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बात करें तो OnePlus 7T Pro को 53,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 को 69,999 रुपये पर, ओप्पो Reno2 z को 25,990 रुपये पर और Vivo V17 Pro को 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल में हेडसेट्स पर 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है। वहीं, पावर बैंक पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? कई राज्यों में बैंक बंद, जानें आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications